खुद को इस तरीके से फिट रखती हैं कृति सेनन, जानें उनके पसंदीदा वर्कआउट के बारे में

एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बॉडी को टोंड और स्लिम रखने के लिए नियमित तौर पर वर्कआउट करती हैं। आइये जानते हैं उनके वर्कआउट रूटीन के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
खुद को इस तरीके से फिट रखती हैं कृति सेनन, जानें उनके पसंदीदा वर्कआउट के बारे में


बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस के दम पर सभी को अपना लोहा मनवाया है। वे वर्कआउट और अलग-अलग फीजिकल एक्टीविटीज में शामिल होती रहती हैं। वे एक्सरसाइज को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं। वे अपनी बॉडी को टोंड और स्लिम रखने के लिए नियमित तौर पर वर्कआउट करती हैं। आइये जानते हैं उनके वर्कआउट रूटीन के बारे में। 

फिटनेस में निरंतरता बेहद जरूरी 

एक्ट्रेस कृति को एक्सरसाइज और वर्कआउट में शामिल रहना बेहद पसंद है। वे फिटनेस को बरकरार रखने के लिए रोजाना इंडोर और आउटडोर एक्टिविटीज  करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कृति ने अपने पसंदीदा वर्कआउट का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि फिटनेस में निरंतरता का पालन करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप एक गोल बनाकर उसपर निरंतरता के साथ अपनी फिटनेस जर्नी को इंजॉय कर रहे हैं तो आपको इसमें कामयाबी जरूर मिलेगी। 

ये एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं कृति 

कृति सामान्य एक्सरसाइज करने के साथ ही साथ हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करना भी पसंद करती हैं। वे वर्कआउट के लिए रोजाना कम से कम एक घंटे का समय निकालती हैं। वे पिलाटे, वेट लिफ्टिंग करने के साथ ही योग को भी प्राथमिकता में रखती हैं। इसके अलावां वे डांस को भी समय देती हैं। कृति कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज करने के साथ ही स्विमिंग और साइकिलिंग भी करती हैं। कृति अपने वजन को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं। वे खान-पान और एक्सरसाइज के बीच बैलेंस बनाकर चलती हैं। 

इसे भी पढ़ें - एक्ट्रेस कृति सेनन पहली बार फॉलो कर रही हैं ये खास डाइट, जानें इससे होने वाले फायदे

कैसा है कृति का डाइट प्लान 

कृति सेनन काफी साधारण और घर का बना खाना ही खाना पसंद करती हैं। कृति ब्रेकफास्ट में अंडे, ब्राउन ब्रेड या फिर ओट्स आदि खाना ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं लंच में वे ग्रिल्ड चिकन, ब्राउन राइस, सब्जियां और मछली आदि का सेवन करना पसंद करती हैं। कृति का डिनर काफी लाइट होता है। जिसमें वे चावल, सब्जी, दाल और सूप आदि लेना ज्यादा पसंद करती हैं। इस दौरान वे पोषक तत्वों का भी पूरा ख्याल रखती हैं और ज्यादातर लो कार्ब्स डाइट लेना ही पसंद करती हैं। 

Read Next

दिल्ली से चेन्नई भेजा गया दो साल के बच्चे का दिल, ट्रांसप्लांट कर 8 महीने की बच्ची को मिली नई जिंदगी

Disclaimer