एक्ट्रेस कृति सेनन पहली बार फॉलो कर रही हैं ये खास डाइट, जानें इससे होने वाले फायदे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी फिटनेस को लेकर बखूबी जानी जाती हैं। आजकल वे एक खास डाइट फॉलो कर रही हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्ट्रेस कृति सेनन पहली बार फॉलो कर रही हैं ये खास डाइट, जानें इससे होने वाले फायदे


बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी फिटनेस को लेकर बखूबी जानी जाती हैं। कृति के फैंस एक्टिंग के साथ ही उनकी फिटनेस के भी कायल हैं। वे फिट रहने के लिए एक्सरसाइज और अन्य शारीरिक गतिविधियों से जुड़े रहने के साथ ही डाइट को लेकर भी काफी सक्रिय हैं। आजकल क्रिति एक खास डाइट प्लान फॉलो कर रही हैं। आइये जानते हैं इस डाइट और इससे होने वाले फायदों के बारे में। 

कौन सी डाइट ले रही हैं क्रिती सेनन? 

कृति सेनन आजकल हाई प्रोटी, लो कार्ब्स और गुड फैट डाइट फॉलो कर रही हैं। इस डाइट को फॉलो करने के पीछे क्रिती का मकसत वजन घटाना नहीं बल्कि, मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ ही ओवरईटिंग से बचने के लिए कर रही हैं। कृति पहली बार इस डाइट प्लान को फॉलो कर रही हैं, जिसके जरिए  वे कार्ब्स, फैट और प्रोटीन को शरीर में बैलेंस रख पाएं। दरअसल, यह डाइट फॉलो करने से शरीर में पोषक तत्व बैलेंस रहने के साथ ही शरीर एनर्जेटिक भी रहता है। 

इसे भी पढ़ें - मसल बिल्डिंग के लिए लें ये 2300 कैलोरी डाइट, शरीर की जिद्दी चर्बी हो जाएगी कम

कृति का फिटनेस सीक्रेट 

कृति फिट रहने के लिए हमेशा एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ी रहती हैं। यही कारण है कि उनकी शरीर में फैट की मात्रा काफी बैलेंस है और वे पूर्ण रूप से फिट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्कआउट करना कृति को काफी पसंद है। इसके लिए वे हफ्ते में कम से कम 4 से 5 बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और किकबॉक्सिंग भी करती हैं। वे जिम में काफी देर तक पसीना बहाती हैं। इसके लिए वे पिलाटे और डांस करना भी पसंद करती हैं। यही नहीं फिट रहने के लिए वे योग और मेडिटेशन भी करना पसंद करती हैं। 

kriti

क्या खाती हैं कृति? 

कृति आमतौर पर भी सब्जियां, फल और लीन प्रोटीन खाना पसंद करती हैं। यही नहीं वे जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से पूरी तरह से परहेज करती हैं। वे नाश्ते में अंडे और ओट्स खाना पसंद करती हैं। लंच में कृति ब्राउन राइस, रोटी और दाल आदि खाना पसंद करती हैं। कृति फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाना ज्यादा पसंद करती हैं। 

Read Next

कुछ लड़कियों में देर से शुरू होते हैं पीरियड्स, इस स्टडी में लेट प्यूबर्टी के एक कारण का हुआ खुलासा

Disclaimer