कुछ लड़कियों में देर से शुरू होते हैं पीरियड्स, इस स्टडी में लेट प्यूबर्टी के एक कारण का हुआ खुलासा

हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक केमिकल के संपर्क में आने वाली लड़कियों में प्यूबर्टी देर से आ सकती है। आइये जानते हैं इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कुछ लड़कियों में देर से शुरू होते हैं पीरियड्स, इस स्टडी में लेट प्यूबर्टी के एक कारण का हुआ खुलासा


कुछ लड़कियों में प्यूबर्टी सामान्य के मुकाबले कई बार थोड़ा देर से शुरू होती है, जिसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। कई बार शरीर में जरूरत से ज्यादा कम फैट होने पर भी प्यूबर्टी देर से आती है। कई बार यह स्थिति ग्रोथ हार्मोन्स या फिर जीवनशैली पर भी निर्भर कर सकती है। हाल ही में जर्नल एनवायरमेंट हेल्थ प्रोस्पेक्टिव्स (Journal Environmental Health Perspectives) में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक केमिकल के संपर्क में आने वाली लड़कियों में प्यूबर्टी देर से आ सकती है। 

क्या कहती है स्टडी? 

शोधकर्ताओं के मुताबिक per and polyfluoroalkyl substances (PFAS) केमिकल्स के संपर्क में आना लड़कियों में देर से प्यूबर्टी आने का कारण बन सकता है। दरअसल, यह केमिकल्स बरसात से बचने वाले रेन जैकेट्स, छातों, टेंट, फेब्रिक्स के साथ ही तेल और ग्रीस आदि जैसी चीजों में पाया जाता है। जो शरीर के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित हो सकता है। लड़कियों में देर से प्यूबर्टी आने से आगे चलकर उनमें स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ सकता है। 

इसे भी पढें - स्टडी: ज्यादा स्क्रीन टाइम बन सकता है अर्ली प्यूबर्टी का कारण, जानें बच्‍चों को मोबाइल से दूर रखने के ट्रिक्स

हो सकती हैं ये समस्याएं 

इस स्टडी में यूएस की यनिवर्सिटी ऑफ किनसीनट्टी के शोधकर्ताओं ने 6 से 8 साल की कुल 823 लड़कियों को शामिल किया, जिन्हें 6 से 12 महीनों तक फॉलोअप किया गया। इसके बाद यह पाया गया कि इन केमिकल्स के संपर्क में आने वाली लड़कियों में प्यूबर्टी 5 से 6 महीने देर से आई थी। इस स्टडी के लेखक सुसान पिन्नी, पीएचडी के मुताबिक लड़कियों में देर से प्यूबर्टी आना थायराइड, किडनी से जुड़ी समस्या, ब्रेस्ट कैंसर को बढ़ाने के साथ ही अन्य समस्याओं का भी कारण बन सकता है। 

puber

प्यूबर्टी देर से आने के कारण 

  • इस विषय पर अधिक जानकारी लेने के लिए हमने कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में सीनियर आब्सट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट डॉ मनीषा रंजन से बातचीत की। 
  • उन्होंने बताया कि अगर शरीर में बॉडी फैट जरूरत से ज्यादा कम है तो ऐसे में प्यूबर्टी देर से शुरू हो सकती है। 
  • कई बार किसी बीमारी या फिर गंभीर स्थिति के चलते भी ऐसा हो सकता है। 
  • खाने-पीने पर ठीक तरह से ध्यान नहीं देना यानि ईटिंग डिसऑर्डर भी इसका एक बड़ा कारण माना जाता है। 

Read Next

Dengue Cases in India: देश में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, जानें राज्यों की स्थिति

Disclaimer