Korean Weight Loss Secret Hula Hoop Workout: हूला हूप एक तरह का वर्कआउट है। इस वर्कआउट को करने के लिए प्लास्टिक के गोल रिंग की जरूरत होती है। इसमें गोल रिंग को कमर के चारों तरफ घुमाना होता है। बच्चे अकसर इसे खेल के तौर पर करते हैं। बच्चे, बड़े हों या बुजुर्ग सभी इस वर्कआउट को काफी इंटरेस्ट के साथ करते हैं। इस वर्कआउट को करने से व्यक्ति फिट और हेल्दी महसूस करता है। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है और मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। इतना ही नहीं, कोरियन लोग तो वजन घटाने के लिए हूला हूप एक्सरसाइज की ही प्रैक्टिस करते हैं। लेकिन क्या वाकई इस वर्कआउट यानी हूला हूप करने से वेट लॉस में मदद मिलती है। आइए, YOBICS Workout की फाउंडर और टीवी सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा से जानते हैं-
क्या हूला हूप एक्सरसाइज करने से वाकई वजन कम होता है?
आजकल अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। हर व्यक्ति फिट और हेल्दी रहना चाहता है। ऐसे में लोग वजन घटाने के लिए हैवी वर्कआउट करते हैं। साथ ही, डाइटिंग पर भी ध्यान देते हैं। लेकिन हैवी वर्कआउट को करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है और इसके लिए जिम जाना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो आप कोरियन वेट लॉस सीक्रेट यानी हूला हूप एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। इस एक्सरसाइज की रोजाना प्रैक्टिस करने से आपको भी वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अगर आप रोजाना 10-15 मिनट तक पूरे जोश के साथ हूला हूप करेंगे, तो आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।
आपको बता दें कि हूला हूप एक्सरसाइज करते हुए पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। इससे कमर और पैरों का एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। साथ ही, कैलोरी भी कम होती है। हूला हूप एक्सरसाइज करने से पेट और जांघों में जमी चर्बी भी आसानी से पिघलने लगती है। जो लोग रोजाना हूला हूप एक्सरसाइज करते हैं, वे अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा स्लिम नजर आ सकते हैं। हूला हूप आपके फैट को कम करने में मदद कर सकती है। इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं।
इसे भी पढ़ें- पेट की थुलथुली चर्बी को तेजी से कम करने के लिए आजमाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 नेचुरल उपाय, जल्द दिखेगा असर
हूला हूप एक्सरसाइज करने के अन्य फायदे
- रोजाना हूला हूप एक्सरसाइज करने से वेट लॉस में मदद मिलती है।
- इस एक्सरसाइज को करने से बॉडी स्लिम होती है।
- हूला हूप एक्सरसाइज करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
- इस एक्सरसाइज को करने से शरीर फ्लैक्सिबल होता है।
- अगर आप रोजाना एक एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करेंगे, तो इससे आप पूरी तरह से फिट और हेल्दी हो सकती है।
- हूला हूप एक्सरसाइज करते हुए रखें इन बातों का ध्यान
- इस एक्सरसाइज को खाना खाने के तुरंत बाद न करें।
- इस दौरान आपको ज्यादा कैलोरी और फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।
- अगर आपको कोई शारीरिक दिक्कत है, तो इस एक्सरसाइज को करने से बचें।
Read Next
क्या क्रिएटिन सप्लीमेंट लेने से ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या होती है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version