Expert

वजन घटाने के लिए धीरे-धीरे चबाकर खाना क्यों जरूरी होता है? जानें एक्सपर्ट से

वजन घटाने के लिए धीरे-धीरे चबाकर खाना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं वेट लॉस के लिए यह तरीका क्यों फायदेमंद माना जाता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए धीरे-धीरे चबाकर खाना क्यों जरूरी होता है? जानें एक्सपर्ट से

Is it good to eat slowly to lose weight: जब छोटे बच्चों को खुद से निवाला खाना सिखाया जाता है, तो उन्हें धीरे-धीरे चबाकर खाने के लिए कहा जाता है। दरअसल, धीरे-धीरे चबाकर खाने का तरीका खाना ठीक से पचाने में मदद करता है। इससे बच्चे को गले में निवाला अटकने या खाना देर से पचने जैसी समस्याएं नहीं होती है। यही नियम बड़ों पर भी लागू होता है। क्योंकि, धीरे-धीरे चबाकर खाना ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए यह तरीका और भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसे वेट लॉस के लिए फायदेमंद माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह तरीका वेट लॉस में कैसे मदद करता है? इस बारे में जानने के लिए हमने मुंबई से केटी क्लिनिक (KETTY CLINIC) की आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ अंजू मनकानी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-04-19T195257.938

धीरे-धीरे चबाकर खाने से वजन घटाने में कैसे मदद मिलती है? How Does Eating Slowly Help You Lose Weight

डाइजेशन ठीक होता है- Improve Digestion

वेट लॉस के लिए डाइजेशन ठीक होना भी जरूरी है। अगर आप खाने का हर टुकड़ा अच्छे से धीरे-धीरे चबाकर खाते हैं, तो इससे खाना ठीक से पचता है। खाना तरल पदार्थ बनकर शरीर में जाता है जिससे इसे पचाना भी आसान हो जाता है। खाना ठीक से पचने से कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इससे शरीर के लिए खाने से पोषक तत्व सोखना भी आसान हो जाता है।

ओवरईटिंग नहीं होती है- Reduce Risk of Overeating

वेट लॉस करने के लिए हेल्दी खाना और सही पॉर्शन में खाना दोनों जरूरी है। अगर आप धीरे-धीरे चबाकर खाते हैं, तो इससे ब्रेन को पेट भरने का सिग्नल जल्दी मिलता है। इस तरह से खाने से पॉर्शन करने में मदद मिलती है। यह तरीका अपनाने से कैलोरी इनटेक नैचुरली कम हो जाता है। इससे वेट लॉस के दौरान ओवरईटिंग करने की संभावना कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए बिलकुल भी फॉलो न करें ये 6 डाइट, एक्सपर्ट से जानें कारण

कैलोरी इनटेक कम होता है- Reduce Calorie Intake

वेट लॉस करने के लिए कैलोरी डेफिसिट डाइट फॉलो करना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब तक आपकी बॉडी में कैलोरी इनटेक कम नहीं होगा, तब तक बॉडी फैट बर्न करना शुरू नहीं करेगी। एक्सपर्ट के मुताबिक, जो लोग धीरे-धीरे चबाकर खाते हैं वो फास्ट खाना खाने वालों के मुकाबले कम कैलोरी इनटेक करते हैं। इस तरीके से नैचुरली कैलोरी इनटेक कम होता है और वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

फूड क्रेविंग कंट्रोल रहती है- Control Food Cravings

वेट लॉस के दौरान फूड क्रेविंग कंट्रोल करना भी टास्क होता है। लेकिन अगर आप धीरे-धीरे चबाकर खाते हैं, तो इससे नैचुरली फूड क्रेविंग कंट्रोल हो जाती है। इससे माइंड को पेट भरे होने का सिग्नल मिलता है, जिससे कैलोरी कम होती है।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं को वजन घटाने के लिए कितना प्रोटीन लेना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

वेट लॉस करने के लिए धीरे-धीरे चबाकर खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे कैलोरी इनटेक कम होता है और पॉर्शन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस तरह से खाने से डाइजेशन इंप्रूव होता है और ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। धीरे-धीरे चबाकर खाने से कम खाने पर भी पेट जल्दी भर जाता है, जिससे फूड इनटेक कम करने में मदद मिलती है। इस तरीके से बार-बार होने वाली फूड क्रेविंग्स भी कंट्रोल होती है। इसलिए खाने के हर निवाले को 32 से 40 बार चबाकर जरूर खाएं। इसे पूरी तरह पानी बनाकर ही शरीर में ले जाएं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें अनानास और खीरे के जूस, जानें इसके फायदे

Disclaimer