Paneer Dosa Benefits: वैसे तो डोसा साइथ इंडियन डिश (south indian dish) है, लेकिन इसे पूरे भारत में शौक से खाया जाता है। अधिकतर घरों में डोसा (dosa benefits in hindi) बनाया जाता है। कई लोग डोसा खाने के लिए रेस्टोरेंट्स भी जाते हैं। डोसा कई तरह का होता है। इसे कई तरह की स्टफिंग से बनाया जाता है। इसमें सिंपल या प्लेन डोसा (plan dosa), रवा डोसा (rava dosa), मसाला डोसा (masala dosa), प्याज डोसा (onion dosa) और पनीर डोसा (paneer dosa) शामिल हैं। छोटे-बड़े रेस्टोरेंट्स में डोसा की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। कई लोग ब्रेकफास्ट, तो कुछ लोग लंच में (dosa in breakfast and lunch) डोसा खाना पसंद करते हैं। इसे दिन के किसी भी समय खाया जाता है।
डोसा काफी स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर होता है। जब भी आप डोसा लेते हैं, तो आपकी प्लेट में एक कटोरी सांबर और एक कटोरी नारियल की चटनी भी जरूर शामिल होती होगी। आज हम आपको पनीर डोसा के बारे में बताने जा रहे हैं। पनीर डोसा खाने से सेहत (paneer dosa health benefits) को कई लाभ मिलते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा (Dr Sugita Mutreja, Dietician at Arogya Diet and Nutrition Clinic) से जानें 1 प्लेट पनीर डोसा खाने से क्या-क्या फायदे मिलते (health benefits of 1 plate paneer dosa) हैं। इसके साथ ही पनीर डोसा, सांबर और नारियल की चटनी में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में भी जानें (nutrition in 1 plate paneer dosa)-
एक प्लेट पनीर डोसे के साथ सांबर और चटनी भी सर्व किया जाता है। सांबर और चटनी भी फायदेमंद होता है। जानें पनीर डोसा, सांबर और चटनी में मौजूद पोषक तत्व-
पनीर डोसा में पोषक तत्व (paneer dosa nutrition)
एक मध्यम आकार के पनीर डोसा में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पनीर के डोसे में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैलोरीज अधिक मात्रा में होता है। साथ ही यह बेहद स्वादिष्ट भी होता है। जानें इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू-
- प्रोटीन : 12-15 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट : 18-20 ग्राम
- फाइबर : 1 ग्राम
- कैलोरीज (paneer dosa calories) : 190-200
- फैट : 15-20 ग्राम
इसे भी पढ़ें - इन 5 स्थितियों में नुकसानदायक हो सकते हैं अचार और इडली-डोसा जैसे फर्मेंटेड फूड्स, जानें नुकसान
सांभर में पोषक तत्व (Sambar Nutrients)
डोसा के साथ सांभर जरूर परोसा जाता है। ऐसे में आपको सांभर में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में भी जरूर पता होना चाहिए। जानें एक कटोरी सांभर की न्यूट्रिशनल वैल्यू (Sambar health benefits)
- प्रोटीन : 5-6 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट : 18-20 ग्राम
- फाइबर : 2-3 ग्राम
- कैलोरीज : 140
- फैट : 5-6 ग्राम
नारियल की चटनी में पोषक तत्व (coconut chutney nutrition)
नारियल की चटनी के बिना डोसा और सांभर की प्लेट अधूरी रहती है। नारियल की चटनी (coconut chutney benefits) स्वादिष्ट होने के साथ ही फायदेमंद भी होती है। जानें एक कटोरी नारियल की चटनी की न्यूट्रिशनल वैल्यू-
- प्रोटीन : 13 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट : 4-5 ग्राम
- कैलोरीज : 60
- फैट : 4-5 ग्राम
- सोडियम : 148
- पोटैशियम : 112
1 प्लेट पनीर डोसा के फायदे (1 plate paneer dosa benefits)
1 प्लेट पनीर डोसा आपको कई तरह से फायदा पहुंचाता है। पनीर डोसा के प्लेट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। एक प्लेट पनीर डोसा खाने से मिलने वाले लाभ (1 plate paneer dosa benefits)-
- पनीर डोसा प्रोटीन, हेल्दी कार्बोहाइड्रेट होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जानें पनीर डोसा के फायदे-
- पनीर डोसा खाने से आप एनर्जेटिक रह सकते हैं। इसमें हेल्दी कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को एनर्जी देते हैं।
- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी आप पनीर डोसे का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम होता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।
- शारीरिक विकास करने के लिए पनीर डोसा खाना फायदेमंद होता है। इसमें विटामिंस, प्रोटीन होता है। जो शरीर को फायदा पहुंचाता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर डोसा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है।
- अगर आपका वजन कम है, तो भी आप पनीर डोसे का सेवन कर सकते हैं। पनीर डोसे में कैलोरी अधिक मात्रा में होती है, जिससे आपका वजन बढ़ने में मदद मिलेगी।
- 1 प्लेट पनीर डोसा में फाइबर (fiber in paneer dosa plate) भी होता है।
पनीर डोसा रेसिपी (paneer dosa recipe)
अधिकतर लोग अपने घर पर ही पनीर डोसा बनाते हैं, तो कुछ लोग बाहर से पनीर डोसा ऑर्डर करते हैं। पनीर डोसा फायदेमंद भी होता है, इसलिए आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं। डोसा खाना फायदेमंद होता है। जानें पनीर डोसा की रेसिपी-
भरावन की तैयारी : डोसा पेस्ट, प्याज, दाल, अदरक , सूखी लाल मिर्च, हल्दी, कड़ी पत्ता, पनीर, लाल मिर्च तेल, आलू और नमक की जरूरत होगी। सभी सामग्री को आप अपनी जरूरत अनुसार लें।
- पनीर डोसा बनाने के लिए सबसे पहले डोसा पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
- इसमें राई डालें। राई चटकने के बाद सूखी लाल मिर्च डालें।
- इसके बाद प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
- फिर आलू को मैश करके डालें। इसके बाद अदरक, लाल मिर्च, हल्दी, नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें कड़ी पत्ता, नमक डालें। लगभग 5 मिनट तक फ्राई करें।
- अब आपके डोसे के लिए मसाला तैयार है।
पनीर डोसा बनाने का तरीका
- डोसा पेस्ट और भरावन तैयार करने के बाद आप पनीर डोसा तैयार कर सकते हैं।
- इसके लिए एक नॉनस्टिक पैन लें।
- तवा को गर्म होने दें। डोसा घोल को तवे पर डालें और गोलाकार फैला लें।
- नीचे से डोसा सिकने पर चारों तरफ तेल लगाएं और डोसा पलट दें।
- इसके बाद दूसरी तरफ से डोसा सेंके।
- अब डोसे के बीच में पनीर से तैयार भरावन डाल दें।
- तैयार पनीर डोसे को फोल्ड करें। प्लेट में रखें।
- पनीर डोसा के साथ प्लेट में सांबर और नारियल की चटनी भी सर्व करें।
इसे भी पढ़ें - नाश्ते में हेल्दी खाना है तो बनाएं दही और पोहा से बना ये टेस्टी डोसा, जानें इसके फायदे और रेसिपी
पनीर डोसा को हेल्दी बनाने के टिप्स (health paneer dosa tips)
पनीर डोसा वैसे तो हेल्दी होता ही है, लेकिन आप इसे ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए डोसे के बैटर में ओट्स भी मिला सकते हैं। इसके अलावा भरावन को हेल्दी बनाने के लिए छोटे-छोटे टुकड़ों में सब्जी भी डाल सकते हैं।
आप भी अपनी डाइट में पनीर डोसा को शामिल कर सकते हैं। पनीर डोसा स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। लेकिन पनीर डोसा में कैलोरी बहुत अधिक होती है। इसलिए अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो प्लेन डोसा खा सकते हैं। इसमें कम कैलोरी होती है। प्लेन डोसे में सब्जियों को मिला सकते हैं। इससे आपको फाइबर भी मिलेगा, जिससे वेट लॉस में मदद मिलेगी।