भारत के अलग-अलग हिस्सों में न सिर्फ बोलचाल की भाषा बदलती है बल्कि खानपान की आदतें और स्वाद में भी बदलाव होता है। लेकिन कुछ ऐसे पकवान हैं, जो कि पूरे भारत में बड़े चाव से खाए जाते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा नाम साउथ इंडियन फूड्स का होता है। साउथ इंडियन खाने की कुछ डिशेज ऐसी हैं जो कि न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हैं बल्कि इसके अनेक फायदे भी हैं। खासकर, डोसा को पसंद करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। पोषक तत्वों से भरपूर डोसा सांभर और चटनी के साथ खाया जाता है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और गट हेल्थ के लिए भी बेहतर है। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) साउथ इंडियन डिश डोसा खाने के फायदे बता रही हैं। जन्हें जानने के बाद आप भी डोसा खाना शुरू कर देंगे।
डोसा खाने के फायदे - What Are The Health Benefits Of Dosa
डोसा खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है लेकिन ये ध्यान में रखना चाहिए कि डोसा सीमित मात्रा में ही खाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि डोसा बनाते वक्त ज्यादा घी या तेल का इस्तेमाल न हो। दरअसल, आज के समय में बाजार में डोसा कई प्रकार के मिलने लगे हैं, जिनमें ज्यादातर डोसा जैसे कि चिली पनीर डोसा, चॉकलेट डोसा, फ्रूट्स डोसा सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में आप घर में हेल्दी डोसा बनाकर खाएं, जो आपकी सेहत को बेहतर कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: पॉपकॉर्न से ज्यादा हेल्दी होता है जवार धानी, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे
1. डोसा में माइक्रोऑर्गेनिज्म प्रोबायोटिक्स की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर करने में सहायक होते हैं और गट हेल्थ को बेहतर करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि डोसा में पाए जाने वाले हाई प्रोबायोटिक्स हमारे गट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
2. चावल और दाल का बना हुआ डोसा लोग ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन अगर आप गेहूं से बना हुआ डोसा खाते हैं तो इसके भी बहुत फायदे हैं। इसके लिए आपको गेहूं के आटे को फर्मेंट करना होगा और फिर इससे डोसा तैयार कर सकते हैं। इससे भी गट हेल्थ अच्छी होती है।
3. चावल और उड़द दाल से बना डोसा कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है। इससे शरीर को अच्छी मात्रा में फाइबर मिलता है, जो पाचन के लिए जरूरी है।
4. जिन लोगों को अक्सर थकान और कमजोरी का एहसास होता है, उनके लिए भी डोसा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं।
इसे भी पढ़ें: फ्रिज में खाना रखने से उसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू क्यों बदल जाती है? बता रहे हैं एक्सपर्ट
5. उड़द की दाल में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, ऐसे में डोसा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर हो सकता है।
6. डोसा की गिनती कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (low glycemic index) में होती है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। डोसा का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है।
7. डोसा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और विटामिन्स की अच्छी मात्रा होती है जो एक स्वस्थ आहार यानी हेल्दी डाइट के लिए आवश्यक होती है।
8. जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उनके लिए भी डोसे का सेवन लाभकारी हो सकता है। इससे शरीर को पोटैशियम मिलता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
डोसा न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए लाभकारी भी होता है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि इसे कम तेल में बनाएं।
All Images Credit- Freepik