Expert

वाटर रिटेंशन कम करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स, एक्सपर्ट से जानें

शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण आपको सूजन की समस्या हो सकती है। आगे जानते हैं कि किन न्यूट्रिएंट्स को डाइट में लेने से सूजन दूर हो सकती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
वाटर रिटेंशन कम करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स, एक्सपर्ट से जानें

खानपान की गलत आदतों और लाइफस्टाइल में हुए बदलाव का असर सेहत पर देखने को मिलता है। शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। जब आप जंक फूड अधिक खाते हैं और एक्सरसाइज कम करते हैं, तो इससे आपकी किड़नी के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। किडनी में गड़बड़ी होने से शरीर के विभिन्न हिस्सों में वाटर रिटेनशन की समस्या हो सकती है। वाटर रिटेनशन (Water Retention) की वजह से सबसे पहले पैरों में सूजन (Swelling in Legs) के लक्षण देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों के टखनों, चेहरे और हाथों में भी सूजन हो सकती है। दरअसल, शरीर के टिश्यू में फ्लूइड बनने से सूजन हो सकती है। हालांकि, कुछ गंभीर समस्याओं में भी सूजन के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। डाइटिशियन अर्चना बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में सूजन के कम करने के लिए आवश्यक न्यूट्रिएंंट्स (Nutrients for Reducing Water Retention) के बारे में बताया है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया है कि आप किस खाने की किस चीज से इन न्यूट्रिएंट्स की पूर्ति कर सकते हैं। 

वाटर रिटेनशन को कम करने वाले न्यूट्रिएंट्स - Nutrients Can Help In Reducing Water Retention In Hindi 

पोटेशियम

पोटेशियम एक महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट है जो शरीर में वाटर रिटेनशन को संतुलित करने में मदद करता है। यह शरीर में होने वाले सोडियम के साइड इफेक्ट को कम कर सकता है। इससे वाटर रिटेनशन की समस्या में आराम मिलता है। पोटेशियम लेने के व्यक्ति नारियल पानी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे सूजन कम होने में मदद मिलती है। 

nutrients to reduce water retention

विटामिन बी6

विटामिन बी6 शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे यूरिन के द्वारा शरीर की गंदगी आसानी से बाहर हो जाती है। इससे वाटर रिटेनशन की समस्या को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप केले और ब्राउन राइस को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे वाटर रिटेनशन धीरे-धीरे कम होने लगता है। 

विटामिन डी

विटामिन डी को वाटर रिटेनशन के लिए सीधे रूप से जिम्मेदार नहीं माना जाता है। लेकिन, कुछ अन्य कारणों से यह शरीर में पानी के संतुलन को प्रभावित कर सकता है। इस लेने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा धूप में बैठें। इसके आलावा, डाइटिशियन कहते हैं कि दूध व दही से वाटर रिटेनशन की समस्या को कम किया जा सकता है। 

कैल्शियम

कैल्शियम कोशिकाओं के भीतर द्रव संतुलन को नियंत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाता है। इसके लिए आप डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल कर सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट में कैल्शियम पाया जाता है, जो शरीर में वाटर रिटेनशन की समस्या को कम करने में मददगार होता है। इससे सूजन को कम किया जा सकता है। 

मैग्नीशियम

मैग्निशियम शरीर के लिए एक आवश्यक मिनरल है, यह मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। मैग्निशियम को डाइट में शामिल करने के लिए आप डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। इससे वाटर रिटेनशन की समस्या में आराम मिलता है और सूजन की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें : न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन चोपड़ा ने 5 महीनों में घटाया 23 किलो वजन, शेयर किया वेट लॉस सीक्रेट

Nutrients Can Help In Reducing Water Retention: शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने और हार्मोन बदलाव होने पर भी वाटर रिटेनशन की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको डाइट में संतुलित आहार को शामिल करना चाहिए।  साथ ही, रोजाना योग व एक्सरसाइज से शरीर को रोग मुक्त बनाया जा सकता है। 

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें पपीता के बीज का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Disclaimer