मछली और चांवल बैंगौली लोगों की एक लोकप्रिय डिश है, जिसे वह बड़े चाव के साथ खाना और खिलाना पसंद करते हैं। लेकिन वहीं अगर कोकोनट फिश करी की बात की जाए, तो यह साउथ इंडियन लोगों की पसंदीदा डिश है। केरला में कोकोनट फिश करी ज्यादा खाई जाती है। केरला के लोग बड़े ही खास तरीके से कोकोनट करी को बनाते हैं, इसमें वह नारियल के साथ इमली का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कि वह स्वाद में लाजवाब होती है। वहीं स्वाद के साथ-साथ कोकोनट फिश करी आपके लिए एक हेल्डी फूड भी है, क्योंकि इससे आपको कई एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रीशन मिलते हैं। मछली तासीर में गर्म मानी जाती है, जिस वजह से ज्यादा लोग सर्दियों में इसका सेवन करते हैं। सर्दियों में मछली के सेवन से सर्दी-जुखाम में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, मछली खाने के आपको एक नहीं बल्कि कई जबदरदस्त फायदे होते हैं।
हालांकि मछली आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपकी सेहत की इस थाली से आपको कितने पोषक तत्व और खनिज मिलते है और आप यदि 1 कटोरी कोकोनट फिश करी का सेवन करते हैं, तो आप कितनी कैलोरीज ले लेते हैं? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं।
कोकोनट फिश करी से मिलने वाली कैलोरीज
1 कटोरी कोकोनट फिश करी आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है और 1 कटोरी फिश करी खाने से आप कितनी कैलोरीज प्राप्त करते है, इस बारे में ओन्ली माय हेल्थ ने न्यूट्रिनिस्ट डा. सिमरन सैनी से बातचीत की। डा. सिमरन सैनी की मानें, तो कोकोनट फिश करी आपकी सेहतमंद थाली के लिए अच्छा विकल्प है, लेकिन इससे आप काफी मात्रा में कैलोरीज ले लेते हैं। इसलिए आपको कुछ शारीरिक गतिविधियों के जरिए इस कैलोरी को बर्न करने की भी जरूरत होती है। आइए जानते हैं आप 1 कटोरी में कोकोनट फिश कड़ी से कितनी कैलोरी लेते हैं। (सेहत की थाली: जानें 1 प्लेट Veg Momos (वेज मोमोज) खाने से मिलने वाली कैलोरीज और सेहत पर असर)
- टोटल कैलोरी- 200.6
- फैट- 8.3 g
- सैचुरेटेड फैट- 5.8 g
- पॉली सेचुरेटेड फैट- 5.8 g
- कोलेस्ट्रॉल- 5.8 g
- सोडियम- 52.9 mg
- पोटाशियम- 128.6 mg
- कार्बोहाइड्रेट्स- 6.5 g
- डाइट्री फाइबर- 0.9 g
- शुगर- 2.8 g
- प्रोटीन- 22.4 g
कोकोनट फिश करी के फायदे
डा. सिमरन सैनी का कहना है, ''मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड में समृद्ध है, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेंमद है। यही वजह है कि मछली को एक सुपरफूड माना जाता है। मछली के सेवन से आपके स्वास्थ्य को एक नहीं अनेकों फायदे होते हैं जिसमें-
- मछली हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।
- यह महिलाओं में हार्मोन की गड़बड़ी और हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में मददगार है।
- मछली और चावल भी हमारे शरीर अच्छे होते हैं। क्योंकि यह दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं, जो कि स्वस्थ शरीर, हेल्दी मसल्स और हमारी त्वचा व बालों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हैं।
इसे भी पढें: मुठ्ठी भर खुबानी खाने से रहेगा वजन कंट्रोल और नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर, जानें इसके 5 फायदे
कैसे बनाएं कोकोनट फिश करी को और भी स्वस्थ?
- कोकोनट फिश करी अपने आप में एक स्वस्थ विकल्प है, लेकिन आप इस और अधिक हेल्दी बनाने के लिए इसमें सरसों के तेल या चावल की भूसी के तेल का उपयोग करें।
- फिश करी में आप बहुत सारी कटी हुई सब्जियाँ मिलाएँ। इसे अधिक पौष्टिक बनाने के लिए करी के आधार के रूप में वेजिटेबल स्टॉक का उपयोग करें।
- चावल को हल्का बनाने के लिए उन्हें उबालकर उससे स्टार्च को निकालें।
- इसके अलावा, आप चपाती के लिए मल्टीग्रेन आटे का उपयोग करें।
कैसे करें कोकोनट फिश करी से मिलने वाली कैलोरी बर्न?
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि कोकोनट फिश करी से आप कुल 200.6 कैलोरी प्राप्त करते हैं। लेकिन आप यह भी जान लें, कि इस प्राप्त कैलोरी को बर्न करना भी जरूरी है। इसके लिए आपको ये 4 काम जरूर करें-
- 1 घंटे तेज चलना
- 40 मिनट साइकिल चलाना
- भारी वजन प्रशिक्षण के 30 मिनट
- 40 मिनट की जॉगिंग
कोकोनट करी से होने वाले नुकसान
डा. सिमरन सैनी का कहती हैं, मैं कोकोनट फिश करी के साथ खाने में रोटी या चांवल लेना पसंद करूंगा क्योंकि वे शरीर के लिए बहुत अधिक कार्ब्स प्रदान करते हैं। इसके अलावा, अगर कोकोनट फिश करी बनाते समय मछली में बहुत अधिक तेल का उपयोग किया जाता है, तो यह हमारे हृदय प्रणाली के लिए अच्छा नहीं होगा। इसलिए कम तेल के साथ इसे बनाएं, तब तक यह आपके लिए हेल्दी है।
इसे भी पढें: मेथी के बीज हो या हरी मेथी दोनों ही हैं आपके लिए बेहद फायदेमंद, जानें इसके 5 फायदे और इस्तेमाल का तरीका
कोकोनट फिश करी बनाने की रेसेपी
- कोकोनट फिश करी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में 500-600 ग्राम मछली धोकर रख लें।
- अब आप इसमें आधा चम्म्च नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच इमली का पेस्ट डालकर मिलाएं और इस फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद आप एक दूसरे बाउल में काली राई, हल्दी, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर इसे ब्लेंडर की मदद से मिलाएं।
- अब आप गैस में कढ़ाई रखें और फिर इसमें 3 बड़े चम्मच तेल डालें। अब फ्रिज में रखी मछली को निकालकर इन्हें तल लें।
- इसके बाद आप कढाई को साफ करके इसमें 2 चम्मच तेल डालकर, इसमें सूखी राइर् सूखी लाल मिर्च डालें और हल्का तलें।
- फिर आप इसमें कटे प्याज डालकर भूने। प्याज भुनने के बाद आप इसमें टमाटर की प्यूरी बनाकर डालें।
- अब आप इसमें हल्की हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें और फिर इसमें 1 चम्मच इमली का पेस्ट और नारियल का दूध डालकर उबाल आने दें। इसमें आप ब्लेंडर में तैयार किया मिश्रण भी डालें।
- जब करी अच्छे पक जाए, तो आप इसमें मछली मिलाएं और 5-7 मिनट और पकाएं।
- इतना करने के बाद आप गैस बंद कर दें और बारीक कटे हरे धनिये के साथ गार्निशिंग करें व गर्मागर्म सर्व करें।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi