DIY Body Wash: बाजार से सस्‍ते और बनाने में आसान हैं ये 3 तरह के बॉडी वॉश, जानें बनाने का तरीका

DIY Homemade Body Wash: यहां हम आपको घर पर आसान तरीके से बॉडी वॉश बनाने का तरीका बता रहे हैं। यह बनाने में आसान, बाजार से सस्‍ता और त्‍वचा के लिए फायदेमंद है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
DIY Body Wash: बाजार से सस्‍ते और बनाने में आसान हैं ये 3 तरह के बॉडी वॉश, जानें बनाने का तरीका


बाडी वॉश के बारे में आप क्‍या सोचते हैं? कुछ लोगों को साबुन से बेहतर बॉडी वॉश लगता है और वह उसी का इस्‍तेमाल भी करते हैं, जबकि वहीं कुछ लोगों को बॉडी वॉश सामान्‍य साबुन से मंहगा लग सकता है। हालांकि दोनों के अपने अलग-अलग फायदे हैं और दोनों को ही इस्‍तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप बॉडी वॉश इस्‍तेमाल करते हैं या इसके बारे में सोच रहे हैं, तो आप अपना DIY बॉडी वॉश तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको घर पर बॉडी वॉश बनाने की आसान रेसेपी बता रहे हैं। 

नारियल दूध से बना बॉडी वॉश 

नारियल दूध से बॉडी वॉश बनाने के लिए आप यहां दिए गए आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करके घर पर बॉडी वॉश बना सकते हैं। 

Coconut Milk Body Wash

सामग्री: 

  • 1/2 कप बिना मीठा नारियल दूध 
  • 2/3 कप अनसेंटेड लिक्विड कैस्टाइल साबुन 
  • 2 चम्‍मच ग्लिसरीन 
  • 4-5 बूंदे टी ट्री ऑयल 
  • 4-5 बूंदे लैवेंडर ऑयल 
  • 1 चम्‍मच कच्‍चा शहद 
  • 3 चम्‍मच जोजोबा ऑयल 

बॉडी वॉश बनाने का तरीका: 

  • एक बोतल में नारियल का दूध डालें और फिर उसमें अनसेंटेड लिक्विड कैस्टाइल सोप मिलाएं।
  • अब आप इसमें शहद, ग्लिसरीन, जोजोबा ऑयल, लैवेंडर और टी ट्री ऑयल डालें। 
  • बोतल का ढक्‍कन बंद करके अच्‍छे से मिलाने के लिए इसे हिलाएं। 
  • आपका बॉडी वॉश तैयार है। आप नहाते समय इसे साबुन की जगह इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आप आसानी से इसे एक बार बनाकर 2-3 महीने तक इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: स्किन टाइप के हिसाब से चुने अपना ग्रीन टी फेस पैक, हर स्किन प्राब्‍लम से मिलेगा छुटकारा

एसें‍शियल ऑयल से बनाएं बॉडी वॉश

एसें‍शियल ऑयल से बॉडी वॉश बनाने के लिए आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई तेल चुन सकते हैं। आप कुछ इनमें लैवेंडर, गुलाब, मेलिसा, चमेली, जीरियम आदि तेल को चुन सकते हैं। 

Essential Oil Body Wash

सामग्री: 

  • 1 1/2 कप लिक्विड कैस्टाइल सोप 
  • 4 चम्मच ग्लिसरीन
  • 10 बूँदें पुदीने का तेल 
  • 10 बूँदें इलंग इलंग तेल 

बॉडी वॉश बनाने का तरीका: 

  • सबसे पहले एक बोतल में कैस्‍टाइल सोप डालें और फिर इसमें ग्लिसरीन डालें। ग्लिसरीन इस बॉडी वॉश को लंबे समय तक रखने में भी मदद करती है। 
  • अब आप इसमें एसेंशियल ऑयल्‍स डालें और अच्‍छी तरह से मिलाएं। 
  • आपका बॉडी वॉश तैयार है, यह लंबे समय तक चल सकता है। इसलिए आप एक बार कुछ महीनों के लिए बनाकर रख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुंहासों से छुटकारा दिलाएगा केले का छिलका, घर पर बनाएं केले के छिलके से ये 3 फेस पैक

हनी बॉडी बॉश 

शहद के साथ बॉडी वॉश बनाना भी आसान है और यह आपकी त्‍वचा के लिए भी अच्‍छा होता है। 

DIY Body Wash

सामग्री: 

  • 1/2 कप लिक्विड कैस्टाइल सोप 
  • 1/2 कप कच्‍चा शहद 
  • 2 चम्‍मच अरंडी का तेल 
  • 2 चम्‍मच जैतूना का तेल 
  • 5-6 बूंदे कोई भी पसंदीदा एसेंशियल ऑयल

बॉडी वॉश बनाने का तरीका: 

  • एक खाली बोतल लें और उसमें लिक्विड कैस्‍टाइल सोप यानि साबुन डालें। 
  • अब आप इसमें शहद और उसके बाद अरंडी और जैतून का तेल डाल दें। 
  • अब आप अपनी पसंद को कोई भी एसेंशियल ऑयल जैसे- लैवेंडर या फिर रोज़ ऑयल डालें। 
  • अब अच्‍छी तरह हिलाएं और इस्‍तेमाल करें। 

नोट- आप इसे किसी ठंडी जगह स्‍टोर करके रखें। इस बॉडी वॉश का इस्‍तेमाल आप आसानी से 6 महीने या 1 साल के भीतर कर सकते हैं। 

Read More Article On Skin Care In Hindi

Read Next

माथे पर जमा कालेपन और चेहरे के डार्क स्पॉट्स को हटाने के लिए बनाएं स्पेशल फेसपैक, निखर जाएगी रंगत

Disclaimer