किचन में की जा रही ये 4 गलतियां बना सकती हैं आपको बीमार, न करें नजरअंदाज

Kitchen Mistakes That Can Make You Sick: कई बार अंजाने में किचन में हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदाय साबित होती है।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: May 04, 2023 19:46 IST
किचन में की जा रही ये 4 गलतियां बना सकती हैं आपको बीमार, न करें नजरअंदाज

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Kitchen Mistakes That Can Make You Sick In Hindi: क्या आपके घर में अक्सर लोग बीमार रहते हैं? क्या आपको लगता है कि आपके घर में लोगों की इम्यून कमजोर है? उनकी कमजोरी दूर करने और इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए आप तरह-तरह के उपाय आजमाते रहते हैं। इसके बावजूद, खास फर्क नजर नहीं आता है। जरा एक बार गौर करिए, कहीं आप किचन में कुछ ऐसी गलतियां तो नहीं कर रहे हैं, जो आपको और परिवार को बार-बार बीमार कर रहा है। दरअसल, किचन में अक्सर लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। क्या उन किचन मिस्टेक्स के बारे में आप जानते हैं? नहीं, तो जानने के लिए इस लेख को आगे पढ़िए।

स्पंज न बदलना (Not Replacing Your Sponge)

आमतौर पर हमारे घरों में बर्तन धोने वाले स्पंज को तब तक इस्तेमाल किया जाता है, जब तक वह फट न जाए। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिस स्पंज से आप रेगुलरनी अपने बर्तन साफ कर रहे हैं, वही आपके बर्तनों को बैक्टीरिया का घर बना रहे हैं? यूके में हुए एक स्टडी के अनुसार किचन में इस्तेमाल होने वाले स्पंज में करीब 19.6 बीलियन जीवित बैक्टीरिया होते हैं। क्या आपको पता है कि आपके टॉयलेट ब्रश में भी इतने बैक्टीरिया नहीं पाए जाते? इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बर्तन धोने वाला पुराना स्पंज कितना गंदा और आपके स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक हो सकता है। यही नहीं, अगर आपको लगता है कि स्पंज को लगातार साबुन से वॉश करके आप इसे बैक्टीरिया फ्री कर सकते हैं, तो आपको बता दें कि इस मामले में भी आप गलत हैं। कुछ वैज्ञानिकों ने अलग-अलग अध्ययनों में पाया है कि साबुन और पानी स्पंज में ख़ास तरह के बैक्टीरिया की मौजूदगी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: किचन में गलती से जलने, कटने, छिलने जैसी 5 समस्याओं में काम आएंगे ये घरेलू उपाय, मिलेगा तुरंत आराम

बार-बार इस्तेमाल होने वाली चीजें न धोना (Not Cleaning the Common Items)

ग्रोसरी बैग, चाकू और पानी उठाने वाला मग आदि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका उपयोग किचन में बार-बार होता है। इसके बावजूद, ज्यादातर लोग इनके इस्तेमाल के बाद इन्हें धोना जरूरी नहीं समझते, बल्कि किचन में इन्हें एक फिक्स जगह पर रख देते हैं। इसके बाद, जब दोबारा इस्तेमाल करना हो, बिना धोए उन्हें यूज कर लेते हैं। रेगुलरली जो चीजें इस्तेमाल होती हैं, जरूरी है कि उन्हें हर बार यूज करने से पहले धोया जाए। असल में, जब आप इन चीजों को नहीं धोते हैं, तो इनमें बैक्टीरिया चिपक जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चाकू के प्रयोग करने में ये 4 बड़ी गलतियां करती हैं आप


चॉपिंग बोर्ड को सही तरह से न धोना (Not Cleaning Chopping Board correctly)

kitchen mistakes that can make you sick

ज्यादातर महिलाएं सब्जियां और फल काटने के लिए चॉपिंग बोर्ड का उपयोग करती हैं। लेकिन इस्तेमाल के बाद इसे धोती नहीं है या फिर सादे पानी से धोकर इसे रख देती हैं। विशेषज्ञों की माने, तो चॉपिंग बोर्ड धोने का यह सही तरीका नहीं है। चॉपिंग बोर्ड को हमेशा यूज करने के बाद पहले ठंडे पानी से धोना चाहिए, इसके बाद साबुन से वॉश करने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करना चाहिए। इससे चॉपिंग बोर्ड में लगे सभी बैक्टीरिया निकल जाते हैं और दूसरी बार आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

बर्तनों को इस्तेमाल करने से पहले न धोना (Not Washing Utensils Before Re-Use)

हमें लगता है कि बर्तनों को यूज करने के जब अच्छी तरह धोकर रख दिया, तो फिर दूसरी बार इस्तेमाल से पहले उसे वॉश करेन की क्या जरूरत है? विशेषज्ञों के अनुसार, आपको हर बार बर्तन का उपयोग करने से पहले सादे पानी से वॉश जरूर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि, हवा में धूल के कण मौजूद होते हैं, जो सीधे बर्तन पर जाकर चिपक जाते हैं। इसके अलावा, कई घरां में कॉकरोच और अन्य तरह के इंसेस्क्ट्स होते हैं, जो बर्तनों पर चल-फिर सकते हैं। जाहिर है, ऐसे बर्तन जिन पर कॉकरोच चले हों, अगर आप उनका इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

image credit: freepik

Disclaimer