किचन में काम करते हुए अक्सर आप छोटी-मोटी चोट या परेशानियों का शिकार होते रहते हैं। कई बार गलती से हाथ कट जाता है, तो कई बार आप आग या तेल से जल जाते हैं। अगर आप नया-नया खाना बनाना सीख रहे हैं, तो ये गलतियां आपसे अक्सर हो जाती हैं। वैसे तो ये समस्याएं छोटी होती हैं, मगर किचन में मौजूद बहुत सारी चीजों में बैक्टीरिया और जर्म्स होते हैं, जो जलने-कटने वाली जगहों पर पहुंच जाएं, तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ा सकते हैं। इसलिए ऐसी समस्याओं में अगर आप किचन में ही मौजूद कुछ चीजों का तुरंत इस्तेमाल कर लें, तो समस्या से जल्द राहत पाई जा सकती है।
1. त्वचा के कट जाने पर घरेलू उपाय
किचन में काम करते हुए सबसे आम समस्या है चाकू या स्टील की चीजों से हाथ के कट जाना। अगर असवाधानी या गलती के कारण आपका हाथ कट जाता है, तो सबसे पहले हाथ को पानी से धोएं और तुरंत किसी साफ कपड़े या टॉवेल से कटे हुए हिस्से को तेजी से दबाएं, ताकि खून बहना बंद हो सके। इसके बाद अगर घर में बैंडेज है, तो वो लगाएं या कोई एंटी-सेप्टिक या एंटी-बैक्टीरियल क्रीम है, तो उसे कटे हुए स्थान पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें:- गर्म चीज खाने-पीने से जीभ जल जाए, तो इन 5 उपायों से पाएं 1 मिनट में राहत
टॉप स्टोरीज़
2. आंखों में मिर्च-मसाले जाने पर घरेलू उपाय
कई बार ऐसा भी होता है कि गलती से आपकी आंखों में मिर्च, मसाला या कोई ऐसी चीज चली जाती है, जो तेज जलन पैदा कर देती है। ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले किचन के नल को चलाकर हाथों को अच्छी तरह धोना चाहिए और फिर आंखों पर पानी के छींटे मारने चाहिए। अगर ज्यादा जलन है, तो किसी बड़े बर्तन में पानी भरकर इसमें आंखें खोलकर मुंह को डुबोकर रखना चाहिए, जिससे आंख से चिपका हुआ पदार्थ निकल जाए और जलन से आराम मिले। इसके बाद आप अपनी आंखों में 2 बूंद शुद्ध गुलाबजल डाल सकते हैं। आंखों की ऊपरी त्वचा की जलन दूर करने के लिए आप इस देसी घी लगा सकते हैं। ध्यान दें कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी आई-ड्रॉप आंखों में न डालें।
3. आग या गर्म बर्तन से जल जाने पर क्या करें?
कई बार ध्यान न देने पर आप किचन में आग से भी जल जाते हैं। छोटा हिस्सा जलने पर आपको सबसे पहले अपने हाथों को ठंडे पानी में 4-5 मिनट तक डुबो कर रखना चाहिए या किचन का नल खोलकर हाथ को थोड़ी देर पानी के नीचे रखना चाहिए। इससे जले हुए स्थान पर छाला नहीं पड़ता है और अंदरूनी टिशूज को नुकसान नहीं पहुंचता है। जले हुए स्थान पर कभी भी बर्फ का प्रयोग न करें। इसके बाद एंटी-सेप्टिक या एंटी बायोटिक क्रीम लगाएं। अगर ये उपलब्ध नहीं हैं, तो नारियल का तेल, बादाम का तेल, सरसों का तेल आदि में से कोई एक अपने हाथ पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें:- घर में छोटा बच्चा हो, तो First Aid के लिए जरूर रखें ये 5 मेडिकल के सामान
4. गर्म तेल से जलने पर घरेलू उपाय
कई बार ऐसा होता है कि खाना बनाते हुए आप आग की बजाय गर्म तेल से जल जाते हैं। गर्म तेल के छींटे पड़ने, तेल में हाथ जाने आदि से तुरंत तेज जलन शुरू हो जाती है। इसलिए जले हुए हिस्से को सबसे पहले नल का पानी खोलकर उसके नीचे 10 मिनट तक भिगोते रहें। पानी से जलन में राहत मिलेगी। इसके बाद किसी साफ तौलिए या कपड़े से टैप करते हुए पानी साफ करें और जली हुई जगह पर एंटी-सेप्टिक क्रीम लगाएं। अगर घर में कोकोनट ऑयल या देसी घी है, तो इसका प्रयोग भी आप कर सकते हैं।
5. भाप से जलने पर घरेलू उपाय
किचन में काम करते हुए कई बार आप भाप जैसे- रोटी या पूरी की भाप, सब्जी की भाप, कूकर की सीटी से निकलने वाली भाप आदि से भी जल सकते हैं। भाप से होने वाली जलन बहुत तेज और असहनीय होती है, और लंबे समय तक रहती है। भाप से जल जाने पर आपको सबसे पहला काम यही करना है कि ठंडे पानी में 5-6 मिनट तक जले हुए स्थान को डुबो कर रखें। इसके बाद हाथ को अच्छी तरह मुलायम कपड़े से पोछें और देसी घी लगाएं।
Read more articles on Home Remedies in Hindi