Karwa Chauth Foods To Avoid While Breaking The Fast: नवरात्र चल रहे हैं और इसके बाद करवा चौथ भी आने वाला है। महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत खास होता है। इस व्रत में महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस बार करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को पड़ रहा है। इसमें महिलाएं पति के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती है। इस व्रत में महिलाएं पानी का सेवन भी नहीं करती है। महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत खास होता है। यह व्रत मुख्य रूप से विवाहित महिलाएं रखती है। दिनभर भूखे रहने के बाद महिलाएं चांद देखने के बाद इस व्रत को खोलती है। व्रत खोलते समय कई बार महिलाएं ऐसी चीजों का सेवन कर लेती है, जो शरीर के लिए हानिका्रक होने के साथ पेट में गैस, अपच और ब्लोटिग को भी बढ़ाते हैं। लंबे समय तक भूखे रहने के वजह से महिलाओं को फल, नींबू पानी और नट्स के सेवन के साथ इस व्रत को खोलना चाहिए। करवा चौथ का व्रत करने के बाद महिलाओं को व्रत खोलते समय किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
मसालेदार चीजें
महिलाओं को करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद मसालेदार भोजन खाने से भी बचना चाहिए। मसालेदार भोजन खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या को बढा सकते है। इस दौरान हल्की और सुपाच्चय चीजों का सेवन करें। लंबे समय तक भूखे रहने के बाद मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए।
चाय या कॉफी
करवा चौथ का व्रत करने के बाद महिलाओं को चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए। लंबे समय तक खाली पेट रहने से चाय और कॉफी के सेवन से पेट में गैस की समस्या हो सकती है। चाय या कॉफी शरीर के लिए हानिकारक होने के बाद व्रत खोलने के तुरंत बाद पीने से बचें।
मिठाई
बहुत सी महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखने के बाद मिठाई से व्रत को खोलती है, जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ शरीर को डिहाइड्रेट भी कर सकता है। मिठाईयों में शुगर की मात्रा ज्यादा होने के साथ यह शरीर के ब्लड शुगर को बढ़ाने के साथ पेट में गैस को भी बढ़ाती है।
इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए रोज करें इन 5 फलों का सेवन, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव
तले हुए फूड्स
तले हुए फूड्स को महिलाओं को करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद हरगिज नहीं करना चाहिए। यह शरीर को नुकसान पहुंचाने के साथ पेट में गैस, अपच और ब्लोटिंग को बढ़ाते हैं। खाली पेट के बाद इनके सेवन से मितली की समस्या भी हो सकती है।
दूध
करवा चौथ के व्रत को खोलने के लिए दूध पीने से भी बचना चाहिए। इसके लिए छाछ को लिया जा सकता है। खाली पेट दूध पीने से मितली की समस्या के साथ पेट में गैस भी बन सकती है। अगर दूध का सेवन करना ही चाहते हैं, तो पहले हल्का कुछ खा लें। उसके बाद हल्का गुनगुना दूध का सेवन करें।
करवाचौथ का व्रत खोलते समय महिलाओं को इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो व्रत रखने से पहले डॉक्टर से अवश्य बात करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version