Karwa Chauth 2021: करवा चौथ व्रत के दौरान सरगी में खाएंगी ये चीजें, तो सारा दिन नहीं लगेगी प्यास

करवा चौथ के व्रत के दौरान सारे दिन भूख-प्यास से परेशान रहना पड़ सकता है। इसलिए सरगी में कुछ ऐसी चीजें खाएं, जिससे दिनभर प्यास न लगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
Karwa Chauth 2021: करवा चौथ व्रत के दौरान सरगी में खाएंगी ये चीजें, तो सारा दिन नहीं लगेगी प्यास


हर सुहागन महिला के लिए करवा चौथ का त्योहार का बहुत महत्व होता है। जिसमें सभी महिलाएं दिनभर भूखी-प्यासी रह कर अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए व्रत रखती है। इस व्रत में सुबह के समय सरगी खाई जाती है। ऐसे में भूख तो अक्सर महिलाएं बर्दाश कर लेती है। मगर पानी के बिना रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके लिए आप एक दिन पहले से ही कुछ ऐसे फूड्स का सेवन करें, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहे और पानी की कमी भी ना हो। करवा चौथ की सरगी में आप कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें, जिसे खाने से आपको दिनभर प्याज नहीं लगेगी। ऐसे में आप अपना व्रत सही तरीके से रख पाएगी। 

 insidekarwachauth

1. सरगी में करें सेब सेवन

सेब में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट अधिक होता है। सेब का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। सेब शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। इसमें करीब 80 प्रतिशत पानी होने की वजह से बार-बार प्यास लगने की परेशानी से बचा जा सकता है। साथ ही बीमारियों के लगने का भी खतरा कम रहता है।

इसे भी पढ़ें : गर्भावस्था में करवाचौथ का व्रत रखने से पहले डॉक्टर की लें सलाह, वरना हो सकता है घातक

2. ब्रोकली

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ब्रोकली में  अच्छी मात्रा में पानी मौजूद होता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करती है। ब्रोकली का सेवन सलाद, सब्जी, सूप की तरह किया जा सकता है। लंबे समय तक प्यास की परेशानी दूर रहती है। साथ ही दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। 

3. दही

दही के सेवन से शरीर को निटामिन डी मिलता है। दही पानी की कमी पूरे के लिए अच्छी स्त्रोत है। इसमें करीब 85 प्रतिशत पानी होने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। 

4. पालक

पालक शरीर में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स की कमी को पूरा करता है। पालक का सेवन आपको  हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा।‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ साथ ही इम्यूनिटी स्ट्रांग हो बीमारियों से बचाव रहता है।

इसे भी पढ़ें : क्‍यों नहीं करना चाहिए पीरियड्स के दौरान व्रत? जानें करवाचौथ व्रत के लिए जरूरी टिप्‍स

5. नारियल पानी 

नारियल पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इसमें करीब 95 प्रतिशत पानी होता है। नारियल पानी पीने से बार-बार प्यास लगने की परेशानी दूर रहेगी। साथ ही व्रत के दौरान आप दिनभर एनर्जेटिक फील करेंगे। 

6. फल 

आप सरगी में कुछ फल जैसे स्ट्रॉबेरी, अनानास जरूर लें, क्योंकि ये शरीर को डिटॉक्स क शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। 

7. नींबू पानी

नींबू में भरपूर विटामिन-सी पाया जाता है। करवा चौथ का व्रत रखने से पहले सुबह सरगी में आप नींबू पानी जरूर पीएं, इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर दिनभर हाइड्रेटेड रहेगा।

8. सरगी में करें सलाद का सेवन

सलाद के सेवन से शरीर में पीना की मात्रा पूरी होती है। व्रत के समय सलाद का सेवन करना चाहिए। अलग-अलग सब्जियों से तैयार सलाद भूख व प्यास लगने की परेशानी से बचा जा सकता है। साथ ही चेहरे पर ग्लो आने के साथ वजन भी कंट्रोल में रहता है।

इस तरह करवा चौथ के व्रत के दौरान आप ये चीजें खाकर स्वस्थ भी रह सकती हैं और आपको बार-बार प्यास लगने की भी समस्या नहीं होगी।

Read Next

ब्रेस्ट साइज (स्तनों का आकार) अचानक बढ़ने के हो सकते हैं ये 5 कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version