
तैमूर अली खान के बाद करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर वे आय दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं।अपने फैंस के साथ करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी डाइट सीक्रेट्स भी शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कभी भी डेयरी प्रोडक्ट मिस नहीं करती हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए करीना कपूर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपने डाइट में पोषक तत्वों को जरूर शामिल करना चाहिए। प्रेग्नेंसी में हमेशा अपने बॉडी की सुनें और सही डाइट का चुनाव करें। ऐसा करने से आपको काफी अच्छा महसूस भी होगा। उन्होंने कहा कि वे बचपन से ही घी खाती आ रही हैं और वे अपने डाइट से कभी भी घी को नहीं हटाती हैं।
क्या है करीना कपूर की डाइट
प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर सादा खाना पसंद करती हैं। वे दाल-चावल में कभी भी घी डालना नहीं भूलती हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी पहली प्रेग्नेंसी में भी घी खाती थीं। करीना ने कहा कि घी खाने के कई फायदे होते हैं, जो हमार शरीर को अंदर से मजबूत और ग्लो करने में हमारी मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी के दौरान क्यों डार्क हो जाते हैं निप्पल? जानें आपकी त्वचा को कैसे प्रभावित करती है गर्भावस्था
गर्भावस्था में डेयरी प्रोडक्ट खाने के फायदे
प्रेग्नेंसी में दूध से बनी चीजें जरूर खानी चाहिए। इससे शरीर को कैल्शियम, विटामिंस, प्रोटीन, फास्फोरस जैसे अन्य जरूरी तत्व मिलते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में आपकी मदद करते हैं। इससे दांत और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
संतुलित मात्रा में करें डेयरी प्रोडक्ट का सेवन
करीना कपूर कहती हैं कि अगर किसी चीज को आप संतुलित मात्रा में लेते हैं, तो यह आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है। खाने की किसी भी चीज से एकदम दूरी नहीं बना लेनी चाहिए। संतुलित मात्रा में खाने से शरीर को फायदा ही पहुंचता है। डेयरी प्रोडक्ट का भी हमें नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। यह शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को 1,000 माइक्रोग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। इतने कैल्शियम की पूर्ति हम दिन में 3 से 4 बार डेयरी प्रोडक्ट खाकर कर सकते हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट में हमें फैट का ध्यान रखना चाहिए। फैट अधिक होने से शरीर का वजन बढ़ सकता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान दिन में 1 कप दूध, 1 कटोरी दही और 1 कप छाछ का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा 1 कप कस्टर्ड और 1.5 कप दूध के अन्य उत्पादों का सेवन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - गर्भावस्था में करवाचौथ का व्रत रखने से पहले डॉक्टर की लें सलाह, वरना हो सकता है घातक
किन डेयरी प्रोडक्ट से रहना चाहिए दूर
गर्भावस्था में डेयरी प्रोडक्ट सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन कुछ डेयरी उत्पादन हमारे लिए नुकसानदायी हो सकते हैं। ऐसे में हमें गर्भावस्था के दौरान सोच-समझकर डेयरी प्रोडक्ट को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। शिशु एवं महिला विशेषज्ञ डॉक्टर ममता साहू का कहना है कि प्रेग्नेंसी में पाश्चुरीकृत डेयरी प्रोडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए। इस तरह के डेयरी उत्पाद में हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, तो मां और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी भी डेयरी प्रोडक्ट को खरीदते समय उसका लेबस जरूर चेक करें।
Read More Artcle On Women's Health In Hindi