
Kamarkas Health Benefits: आयुर्वेद में सेहत से जुड़ी समस्याओं के लिए तमाम तरह के औषधियों के बारे में बताया गया है। डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक की समस्या में अलग-अलग औषधियों के इस्तेमाल के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक बहुत शक्तिशाली औषधि है कमरकस, जो कई गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल की जाती है। कमरकस को पलास और टेसू के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में कमरकस की पत्तियों, छाल और फल व फूल सभी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कमरकस में एंटी-ऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा होती है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। कमरकस के इस्तेमाल (Kamarkas Ke Fayde) से आप कई गंभीर परेशानियों से बच सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कमरकस के फायदों के बारे में।
कमरकस के फायदे- Health Benefits Of Kamarkas
कमरकस एक हल्के भूरे रंग का दिखने वाले गोंद जैसा पदार्थ है जो पलास के पेड़ की डालियों को काटने के बाद निकलता है। इसे पलास का गोंद भी कहा जाता है। दरअसल कमरकस में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसका आयुर्वेद में विशेष स्थान है। कमरकस का इस्तेमाल करने से आपको इन गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है-
1. डायबिटीज की समस्या में
डायबिटीज की समस्या में कमरकस का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। कमरकस में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। कमरकस के सेवन के बाद ब्लड शुगर कुछ ही घंटों में कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: 40 के बाद भी रहना है फिट और हेल्दी? फॉलो करें ये 5 आयुर्वेदिक उपाय
2. हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में
कमरकस का इस्तेमाल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और वजन को नियंत्रित रखने में भी बहुत फायदेमंद होते हैं।
3. पेशाब से जुड़ी परेशानियां
पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना और किडनी आदि से जुड़ी परेशानियों में भी कमरकस का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। कमरकस में मौजूद गुण इन समस्याओं में बहुत उपयोगी माने जाते हैं।
4. शरीर में सूजन
शरीर में सूजन की समस्या को दूर करने में भी कमरकस का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इस समस्या में कमरकस की छाल का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है।
5. सिरदर्द की समस्या में
सिरदर्द दूर करने के लिए भी कमरकस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आप इस समस्या में कमरकस की छाल, फूल और फल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में जरूर करें इन 6 चीजों का सेवन, रहेंगे स्वस्थ
कमरकस का इस्तेमाल करने से पहले इसकी मात्रा और तरीके के बारे में आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। किसी गंभीर बीमारी या समस्या में इलाज के तौर पर कमरकस का इस्तेमाल करने से बचें।
(Image Courtesy: Freepik.com)