Expert

महिलाओं को सर्दियों में कमरकस खाने से मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें खाने का तरीका

कमरकस को आप गोंद चुनिया या पलाश गोंद के नाम से भी जानते होगें। यह कमरकस महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस लेख में जानते हैं कमरकस के क्या फायदे होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को सर्दियों में कमरकस खाने से मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें खाने का तरीका


Benefits of Kamarkas for Female: सर्दियों में अधिकतर लोगों के घरों में ड्राई फ्रूट्स और गोंद के लड्डू बनाएं जाते हैं। दरअसल, इस मौसम में ठंड से बचने और शरीर को गर्म रखने के लिए घर में इस तरह के पौष्टिक लड्डू बनाए जाते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को मालूम नहीं होगा कि इन लड्डूओं काले और लाल रंग का गोंद भी मिलाया जाता है। इस गोंद को गोंद चुनिया और पलाश गोंद के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में पलाश के फूल, पेड़ और गोंद से कई तरह के रोगों को दूर करने में मदद मिलती है। कमरकस में एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा पाई जाती है। कमरकस पाउडर का इस्तेमाल रेसिपी में स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसे अनिद्रा, पेट दर्द और पीठ कमर दर्द जैसी विभिन्न समस्याओं को ठीक करने इस्तेमाल किया जाता है। इस लेख में वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथी सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि सर्दियों में महिलाओं के लिए कमरकस किस तरह से फायदेमंद होता है और इसका सेवन कैसे किया जाता है।

सर्दियों में महिलाओं के लिए कमरकस के फायदे - Benefits of Kamarkas for Female During Winters In Hindi

डिलीवरी के बाद महिला की ताकत बढ़ाएं

कमरकस का सेवन प्रसव के बाद शरीर को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। यह मांसपेशियों को मजबूती देता है और शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। इससे डिलीवरी के बाद महिलाओं को रिकवर करने में मदद मिलती है।

benefits-of-kamarkas-for-female-during-winters-in

पीरियड के दर्द को कम करें

कमरकस या पलाश गोंद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, यह एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाले ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसके सेवन से पेट के हिस्से की मांसपेशियों को आराम मिलता है।

शरीर को गर्म रखें

सर्दियों में कमरकस का सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। यह ठंड से बचाव करता है और जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है। महिलाओं को सर्दियों में होने वाले दर्द से बचाव करने के लिए भी कमरकस का सेवन किया जाता है।

हड्डियों को मजबूती प्रदान करें

कमरकस कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। यह खासतौर पर उन महिलाओं के लिए उपयोगी है जिन्हें हड्डियों की कमजोरी की शिकायत होती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

कमरकस में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और सर्दियों में बालों को रूखेपन से बचाते हैं। साथ ही, इसके सेवन से बालों में नई चमक आती है और बाल पहले की अपेक्षा स्वस्थ बनते हैं।

कमरकस का सेवन कैसे करें - How To Eat Kamarkas In Hindi 

कमरकस लड्डू

इसे बनाने के लिए आप कमरकस, गेंहू का आटा, गुड़, और घी ले लें। सबसे पहले आप घी में कमरकस को भून लें। इसके बाद इसमें गेहूं के आटे को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें गुड़ और सूखे मेवों को मिलाकर लड्डू तैयार करें।

कमरकस का दूध

गर्म दूध में कमरकस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसको स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से शहद या गुड़ डालकर सेवन करें। इसे आप रात को सोने से पहले पिएं। इससे नींद अच्छी आती है और तनाव कम होता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं खसखस के बीज, जानें इसके फायदे

कमरकस सर्दियों में महिलाओं के लिए एक वरदान है। यह न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि सर्दियों की ठंड से भी बचाव करता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करें और सर्दियों का आनंद स्वस्थ और ऊर्जावान तरीके से लें।

Read Next

सर्दियों में मेथी की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version