आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में जरूर करें इन 6 चीजों का सेवन, रहेंगे स्वस्थ

Winter Diet in Hindi: सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी वीक हो जाती है।आप कुछ चीजों को अपनी विंटर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। सर्दी में क्या खाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में जरूर करें इन 6 चीजों का सेवन, रहेंगे स्वस्थ

Winter Diet Tips as Per Ayurveda in Hindi: सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है। इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। इसकी वजह से अकसर लोगों को खांसी-जुकाम, बुखार, गले में खराब और इंफेक्शन आदि का सामना अधिक करना पड़ता है। लेकिन अगर आप सर्दी के मौसम में भी अपने खान-पान का पूरा ख्याल रखेंगे, तो इन समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। हेल्दी डाइट लेने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है, साथ ही शरीर को गर्माहट भी मिलती है और आप विंटर में होने वाली समस्याओं से बच सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सर्दियों में क्या खाना चाहिए (Winter Diet in Hindi)? या फिर आयुर्वेद के अनुसार सर्दी में क्या खाएं? (Winter Diet Tips as Per Ayurveda in Hindi) चलिए जानते हैं, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से-

आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में क्या खाना चाहिए?- Winter Season Food as Per Ayurveda in Hindi

jaggery for winter diet

1. गुड़

आयुर्वेद के अनुसार गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसलिए आपको सर्दियों में गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। गुड़ खाने से शरीर को गर्मी मिलती है, साथ ही खून की कमी भी दूर होती है। अगर आप सर्दियों में रोजाना गुड़ खाएंगे, तो इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनेगी। गुड़ खाने से पाच एंजाइम्स का उत्पादन होता है, इससे आपका पाचन दुरुस्त बन सकता है।  

इसे भी पढ़ें- टमाटर सूप के फायदे: सर्दी में टमाटर का सूप पीने से मिलते हैं ये 6 लाभ, जानें बनाने का तरीका

2. हल्दी वाला दूध

आयुर्वेद में हल्दी वाले दूध को काफी फायदेमंद बताया गया है। वैसे तो आप हल्दी वाला दूध हर मौसम में पी सकते हैं। लेकिन सर्दियों में हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए। आप रात को सोते समय हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे। साथ ही हल्दी वाला दूध पीने से आपके शरीर को गर्माहट भी मिलेगी।

3. हरी पत्तेदार सब्जियां

सर्दियों में तरह-तरह की रंग-बिरंगी सब्जियां बाजार में आ जाती हैं। सर्दियों में आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप सर्दियों में रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियां खाएंगे, तो हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। आप सर्दियों में पालक, सरसों, मेथी, बथुआ और चौलाई का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी, साथ ही आपके शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति भी होगी।

sesame seeds for winter diet

4. तिल 

आयुर्वेद में तिल को काफी अहम माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार तिल का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। तिल की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए आपको सर्दियों में तिल का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही तिल पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। आप सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए तिल के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। 

5. सूप

सर्दियों में सूप पीना काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों में आप टमाटर, वेजिटेबल, चिकन सूप पी सकते हैं। सूप को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए इसमें गर्म मसाले जरूर डालें। आप इसमें काली मिर्च, लौंग और दालचीनी आदि को शामिल कर सकते हैं। सूप पीने से आपके शरीर में गर्मी पैदा होगी। साथ ही इम्यूनिटी बढ़ेगी और आप सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचे रहेंगे।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में अदरक का इन 5 तरीकों से करें सेवन, बढ़ेगी इम्यूनिटी

6. अदरक और तुलसी

आयुर्वेद के अनुसार आपको अपनी विंटर डाइट में अदरक और तुलसी को जरूर शामिल करना चाहिए। अदरक और तुलसी की तासीर गर्म होती है। इन दोनों को खाने से आपको गर्माहट मिलेगी और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। आप अदरक, तुलसी की चाय या काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो सर्दियों में हर्बल टी भी पी सकते हैं। आयुर्वद में हर्बल टी पीने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा आप सर्दियों में लहसुन, खिचड़ी, दाल, मौसमी फलों, गिलोय, एलोवेरा जूस, आंवला जूस आदि का सेवन भी कर सकते हैं।

Winter Season Food as Per Ayurveda in Hindi: आयुर्वेद के अनुसार आप सर्दियों में सूप, अदरक, तुलसी, लहसुन, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियां और हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। इन चीजों को खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है, साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

Read Next

शरीर की सूजन से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से करें इसका इलाज

Disclaimer