शरीर की सूजन से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से करें इसका इलाज

Ayurvedic herbs For inflammation:शरीर की सूजन को कम करने के लिए आप आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर की सूजन से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से करें इसका इलाज


Ayurvedic herbs For inflammation: आयुर्वेद एक पाररंपरिक चिकित्सा पद्धति है। इस चिकित्सा पद्धति के इस्तेमाल से मन, शरीर, तन और आत्मा की बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। साथ ही कई बीमारियों को प्रभावी ढंग से रोकने में भी मददगार हो सकता है। आयुर्वेद में कई ऐसी महत्वपूर्म जड़ी-बूटियां शामिल हैं, जिसकी मदद से आप गंभीर से गंभीर बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इन समस्याओं में शरीर की सूजन भी शामिल है। शरीर की सूजन को कम करने के लिए आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां हैं। आज हम इस लेख में सूजन की आयुर्वेदिक दवा के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियां- 

सूजन की आयुर्वेदिक दवा

शरीर की सूजन को कम करने के लिए आप कई तरह की जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार जड़ी-बूटियों के बारे में-

1. अश्वगंधा

शरीर की सूजन को कम करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी जड़ का प्रयोग करने से आप अपने शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को कम कर सकते हैं। साथ ही यह शारीरिक और मानसित तनाव को भी कम कर सकता है। अगर आप शरीर की सूजन से परेशान हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर अश्वगंधा का इस्तेमाल करें। 

इसे भी पढ़ें - हाइड्रोसील के कारण अंडकोष में सूजन का क्या इलाज है? डॉक्टर से जानें 

2. त्रिफला

गठिया में होने वाली सूजन को कम करने के लिए आप त्रिफला का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कब्ज, पेट में दर्द, पेट फूलना जैसी परेशानी को कम कर सकता है। इसके अलावा शरीर में अन्य कारणों से होने वाली सूजन को कम करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल करें। 

3. ब्राह्मी

शरीर की सूजन को कम करने के लिए ब्राह्मी का इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्राह्मी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर की सूजन को कम कर किया जा सकता है। इसमें मौजूद गुण शरीर की कई अन्य परेशानियों को भी कम किया जा सकता है। 

4. हल्दी 

हल्दी में मौजूद आयुर्वेदिक गुण शरीर की सूजन को कम कर सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता  है, जो सूजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है। इससे डिप्रेशन और स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। 

5. गोटू कोला

गोटू कोला एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से भरपूर होेता है, जो सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है। इसकी मदद से स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। साथ ही यह याददाश्त को सुधार करने में मददगार होता है। 

शरीर की सूजन को कम करने के लिए आप इन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।  

 

Read Next

सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये 5 नियम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version