डायबिटीज और पेट की समस्याओं में बहुत फायदेमंद है कदम्ब का फल, जाने कैसे करें सेवन

Kadamba Fruit Benefits: कदम्ब का फल कई गंभीर बीमारियों और समस्याओं में फायदेमंद होता है, जानें इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज और पेट की समस्याओं में बहुत फायदेमंद है कदम्ब का फल, जाने कैसे करें सेवन


Kadamba Fruit Benefits: भारत में कदम्ब के पेड़ की तमाम धार्मिक मान्यताएं और महत्व है। इस पेड़ को देव वृक्ष यानी देवताओं का पेड़ कहा जाता है। धार्मिक महत्व के अलावा कदम्ब का पेड़ कई गंभीर बीमारियों और समस्याओं में बहुत फायदेमंद (Kadamba Ke Fayde) माना जाता है। कदम्ब के औषधीय गुणों की वजह से इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में तमाम बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। कदम्ब की पत्तियां, छाल, फूल और फल सभी आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं। खांसी, जुकाम, बुखार समेत डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी कदम्ब का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। कदम्ब के फलों का सेवन करने से लेक्टेटिंग मदर्स को बहुत फायदा मिलता है। आइए विस्तार से जानते हैं कदम्ब के फल के फायदे।

कदम्ब के फल के फायदे- Health Benefits Of Kadamba Fruit

कदम्ब के वृक्ष, फल, फूल और छाल के औषधीय महत्त्व के बारे में चरक, सुश्रुत जैसे कई ग्रंथों में किया गया है। आयुर्वेद के मुताबिक इसका फल तीनों दोष को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद होता है। पुरुषों के लिए भी कदम्ब का फल बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने और शारीरिक क्षमता बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है। कदम्ब के फल की तासीर कड़वी होती है और इसमें मौजूद गुण शरीर की कई गंभीर समस्याओं में बहुत फायदेमंद होते हैं।

Kadamba Fruit Benefits

कदम्ब के फलों का सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

1. कमजोरी दूर करने में फायदेमंद

शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए कदम्ब के फल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। कदम्ब के फल में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो पुरुषों की स्टैमिना ठीक करने में भी फायदेमंद होते हैं। कदम्ब के फल शरीर में वात दोष ठीक करने का काम करते हैं, वात दोष बिगड़ने की वजह से भी शारीरिक दुर्बलता होती है।

इसे भी पढ़ें: Arjun Barks: 'अर्जुन की छाल' से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें नुकसान भी

2. ब्रेस्टफीडिंग माताओं के लिए फायदेमंद

ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए कदम्ब के फल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण दूध बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। स्तनपान कराने वाली महिलाऐं डॉक्टर की सलाह लेकर इसका सेवन कर सकती हैं।

3. डायबिटीज में फायदेमंद

कदम्ब के फल में मौजूद गुण डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए कदम्ब के पेड़ की छाल भी बहुत उपयोगी मानी जाती है। आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कदम्ब की छाल और फल दोनों का इस्तेमाल एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह पर कर सकते हैं।

4. भूख बढ़ाने के लिए फायदेमंद

कदम्ब के फल का सेवन पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने और भूख बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन करने से कम भूख लगने की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा कदम्ब के फल का चूर्ण खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे कब्ज और अपच में बहुत फायदा मिलता है।

5. स्पर्म काउंट बढ़ाने में उपयोगी 

पुरुषों के लिए कदम्ब का फल बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इस फल में मौजूद गुण स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा पुरुषों की स्टैमिना बढ़ाने के लिए भी कदम्ब के फल का सेवन बहुत लाभदायक माना जाता है।

6. मोटापा कम करने के लिए फायदेमंद

मोटापा कम करने के लिए कदम्ब के फल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर का चयापचय ठीक करने का काम करते हैं और वजन कम करने में बहुत उपयोगी होते हैं।

इसे भी पढ़ें: कदंब के फूल, छाल और पत्तियों का ऐसे करें प्रयोग, दूर होंगी ये 7 स्वास्थ्य समस्याएं

कदम्ब के फल का सेवन शरीर की कई अन्य समस्याएं जैसे खांसी, जलन, दस्त, यूरिनरी डिजीज और नाक से खून बहने की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सर्दियों में बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version