Sun Oct 11, 2026 | 02:44 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में स्कैल्प की खुजली से होते हैं शर्मिंदा, तो जान लें इसका कारण और इलाज

सर्दियों का मौसम आते ही बालों और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं, ठंडी हवा, कम नमी और गर्म पानी से नहाने की आदत स्कैल्प को रूखा बना देती है। यहां जानिए, सर्दियों में स्कैल्प में खुजली क्यों होती है?
सर्दियों में स्कैल्प की खुजली से होते हैं शर्मिंदा, तो जान लें इसका कारण और इलाजसर्दियों में स्कैल्प की खुजली से होते हैं शर्मिंदा, तो जान लें इसका कारण और इलाज

सर्दियों का मौसम आते ही सिर्फ ठंड ही नहीं बढ़ती, बल्कि बालों और स्कैल्प से जुड़ी परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। बहुत से लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि ठंड शुरू होते ही सिर में अजीब-सी खुजली होने लगती है। कभी ऐसा लगता है जैसे स्कैल्प खिंच रही हो, तो कभी बार-बार सिर खुजलाने का मन करता है। दफ्तर, स्कूल या किसी भी सार्वजनिक जगह पर यह परेशानी न सिर्फ असहज स्थिति पैदा करती है, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालती है। कई बार शैंपू बदलने के बाद भी खुजली कम नहीं होती, बल्कि बढ़ जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सर्दियों में स्कैल्प में खुजली होती क्यों है? क्या यह सिर्फ रूखेपन की वजह से है या इसके पीछे शरीर के अंदर होने वाले कुछ बदलाव भी जिम्मेदार होते हैं? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने, सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की-

सर्दियों में स्कैल्प में खुजली क्यों होती है? - Why is my scalp itchy in winter

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि सर्दियों में स्कैल्प पर खुजली का सबसे बड़ा कारण ड्राईनेस यानी रूखापन होता है। ठंड के मौसम में वातावरण में नमी कम हो जाती है, जिससे स्कैल्प की प्राकृतिक नमी खत्म होने लगती है। जब स्कैल्प पर्याप्त ऑयल नहीं बना पाता, तो त्वचा खिंचने लगती है और खुजली शुरू हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: हेल्थ के साथ-साथ बालों को शाइनी बनाता है खजूर के बीजों का तेल, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे

1. स्कैल्प टिश्यू का टूटना

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार सर्दियों में शरीर की ब्लड वेसल्स नीचे की तरफ ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं, ताकि शरीर गर्म रह सके। इसका असर सिर की त्वचा पर पड़ता है। स्कैल्प तक पर्याप्त रक्त संचार न होने के कारण वहां के टिश्यू कमजोर होने लगते हैं और माइक्रो लेवल पर टूटने लगते हैं। यही टूटे हुए स्कैल्प टिश्यू खुजली, जलन और पपड़ी की वजह बनते हैं।

2. गर्म पानी और केमिकल प्रोडक्ट्स

सर्दियों में लोग अक्सर बहुत गर्म पानी से सिर धोते हैं, जो स्कैल्प की नेचुरल ऑयल लेयर को पूरी तरह हटा देता है। इसके अलावा केमिकल युक्त शैंपू, हेयर जेल और हेयर स्प्रे का ज्यादा इस्तेमाल भी स्कैल्प को और ड्राई बना देता है। आयुर्वेद के अनुसार यह आदतें वात दोष को बढ़ाती हैं, जिससे खुजली की समस्या और गंभीर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: मजबूत और चमकदार बालों के लिए फायदेमंद हैं औषधी से भरपूर ये 5 फूल

itchy scalp home remediesitchy scalp home remedies

स्कैल्प से खुजली कैसे दूर करें? - Itchy scalp home remedies

  • आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि सर्दियों में स्कैल्प की खुजली से राहत के लिए नारियल तेल में सुहागा और गंधक मिलाकर लगाना लाभकारी हो सकता है।
  • नारियल तेल स्कैल्प को गहराई से पोषण देता है, जबकि सुहागा और गंधक में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
  • यह मिश्रण स्कैल्प की ड्राईनेस कम करने, फंगल इंफेक्शन को रोकने और खुजली से राहत दिलाने में मदद करता है।
  • हालांकि इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है और अधिक मात्रा में या खुले घाव पर इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

सर्दियों में स्कैल्प में खुजली होना एक आम समस्या है, लेकिन इसे हल्के में लेना सही नहीं है। आयुर्वेद के अनुसार ड्राईनेस, ब्लड वेसल्स में बदलाव और स्कैल्प टिश्यू का टूटना इसके मुख्य कारण हैं। सही देखभाल, आयुर्वेदिक उपाय और लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। अगर खुजली लंबे समय तक बनी रहे या बढ़ती जाए, तो आयुर्वेदाचार्य या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या डैंड्रफ से खुजली होती है?

    नहीं, हर बार खुजली डैंड्रफ की वजह से नहीं होती। ड्राई स्कैल्प, फंगल इंफेक्शन, एलर्जी और केमिकल प्रोडक्ट्स भी कारण हो सकते हैं।
  • क्या तेल लगाने से स्कैल्प की खुजली कम होती है?

    सही तेल से नियमित मालिश करने से स्कैल्प को पोषण मिलता है और ड्राईनेस कम होकर खुजली में राहत मिलती है।
  • क्या पानी की कमी से स्कैल्प ड्राई हो सकता है?

    शरीर में पानी की कमी होने पर स्कैल्प सहित पूरी त्वचा ड्राई हो सकती है, जिससे खुजली की समस्या बढ़ती है।

Read Next

→ ठंडी हवा के कारण आपको भी हो जाती है साइनस की समस्या? डॉक्टर से जानें इसे रोकने के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 23, 2025 08:04 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 23, 2025 08:04 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma