Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

हेल्थ के साथ-साथ बालों को शाइनी बनाता है खजूर के बीजों का तेल, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे

Date Seed Oil Benefits: खजूर के अनेक फायदे होते हैं लेकिन खजूर के बीजों से बना तेल भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। यहां जानिए, खजूर के बीज के तेल के फायदे क्या हैं?

Date Seed Oil Benefits: भारत में कई तरह के तेलों का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जाता है और इनके अनेक फायदे भी होते हैं। ऋषि-मुनियों ने फलों, बीजों और तेलों का उपयोग केवल आहार के रूप में ही नहीं बल्कि औषधि के रूप में भी किया। इन्हीं में से एक है खजूर के बीज का तेल। खजूर को तो हम सब एनर्जी, बल और पोषण देने वाले फल के रूप में जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि इसके बीज से निकाला गया तेल स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए किसी अमृत से कम नहीं माना जाता। सर्दियों में दूध के साथ इसका सेवन करने पर यह न केवल बल और ताकत देता है बल्कि यौन शक्ति को भी बढ़ाने वाला माना जाता है। वहीं, इसका बाहरी उपयोग भी अत्यंत लाभकारी है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, खजूर के बीज का तेल के फायदे क्या-क्या हैं?

खजूर के बीज का तेल के फायदे - Benefits Of Date Seed Oil

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि खजूर बीज का तेल शरीर को पोषण देने वाला और बलवर्धक है। इसका इस्तेमाल कुकिंग में भी किया जा सकता है और सर्दियों में सीधे भी सेवन किया जा सकता है। हालांकि यह अत्यंत ऊष्ण वीर्य वाला माना जाता है, इसलिए इसके सेवन में ऋतु और मात्रा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। डॉक्टर के अनुसार, इसका उपयोग ग्रीष्म और वर्षा ऋतु में निषेध है क्योंकि इससे पित्त दोष बढ़ सकता है, लेकिन शरद, शिशिर (सर्दियां) और वसंत ऋतु में यह शरीर को ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें: पसीने से हो रही त्‍वचा की जलन को दूर करता है ठंडा नार‍ियल तेल, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

  • खजूर के बीज का तेल हाई क्वालिटी वाले फैटी एसिड और नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह शरीर में बल और ऊर्जा प्रदान करता है।
  • आयुर्वेद में इसे "वात-पित्त शामक" गुण वाला माना जाता है। सर्दियों में इसे दूध के साथ मिलाकर लेने से शरीर को पोषण मिलता है और कमजोरी दूर होती है।
  • डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, दूध में इसका उपयोग विशेष रूप से बलवर्धक माना जाता है।
  • खजूर के बीज का तेल एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और कोशिकाओं को क्षति से बचाते हैं।
  • खजूर के बीज के तेल से झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा जवां व दमकती रहती है। आयुर्वेद में इसे "त्वचा को स्निग्ध और कोमल बनाने वाला" बताया गया है।
  • यह त्वचा की ड्राईनेस को दूर करता है, खासकर सर्दियों में जब रूखापन बढ़ जाता है। चेहरे पर हल्की मालिश करने से स्किन मुलायम होती है और नेचुरल निखार आता है।
  • खजूर के बीज का तेल सिर्फ त्वचा ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी वरदान है। आयुर्वेद के अनुसार, यह तेल बालों को जड़ से पोषण देता है, रूसी और ड्राई स्कैल्प की समस्या को कम करता है।
  • बालों की मालिश करने से न केवल रक्त संचार बढ़ता है बल्कि बाल मजबूत भी होते हैं। नियमित उपयोग से बालों का टूटना और झड़ना कम होता है।
  • डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि इसका ठंडे मौसम में मालिश की तरह इस्तेमाल करना बेहद लाभकारी होता है क्योंकि इससे सिर को आराम मिलता है और तनाव भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर चमक लाने के लिए कौन से तेल लगाएं? एक्सपर्ट से जानें 5 बेहतर ऑप्शन

benefits of date seed oil

सावधानियां

खजूर के बीज का तेल कई तरह से लाभकारी है, लेकिन इसका उपयोग करते समय कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। सबसे जरूरी है ऋतु का ध्यान रखना। इसे गर्मियों और बारिश के मौसम में सेवन न करें। जिन लोगों को पहले से पित्त दोष की समस्या है, जैसे ज्यादा एसिडिटी, त्वचा पर फोड़े-फुंसी या माइग्रेन, उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर यह शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा कर सकता है। इसलिए इसे सावधानीपूर्वक और सीमित मात्रा में लेने की सलाह दी गई है।

निष्कर्ष

आयुर्वेद में खजूर और इसके बीज के तेल को बल, ओज और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला माना गया है। सर्दियों और ठंडी ऋतु में इसका सही उपयोग करने से यह शरीर को गरमाहट, ऊर्जा और पोषण देता है। त्वचा और बालों के लिए यह प्राकृतिक एंटी-एजिंग उपाय है। हालांकि, इसका सेवन मौसम और व्यक्ति की प्रकृति के अनुसार ही करना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • खजूर कितने खाने चाहिए?

    एक दिन में 2 से 4 खजूर खाना अच्छा माना जाता है, जो पोषण और एनर्जी के लिए पर्याप्त है। ध्यान रखें कि गर्मी के मौसम में खजूर का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।
  • खजूर खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

    खजूर खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट, वर्कआउट से पहले, या दिन में स्नैक्स के रूप में होता है, क्योंकि ये तुरंत एन्जी देते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं।
  • क्या खजूर ठंडा है या गरम?

    खजूर की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को गर्माहट देती है और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखती है।

Read Next

सर्दियों में बिहीदाना के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 18, 2025 13:32 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 18, 2025 13:32 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 18, 2025 13:32 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content