Expert

Bubble Tea या Boba Tea ज्यादा पीने से सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान, डॉक्टर से जानें

आज कल ज्यादातर युवा बोबा टी पीना पसंद करते हैं। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
Bubble Tea या Boba Tea ज्यादा पीने से सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान, डॉक्टर से जानें

बबल टी, जिससे बोबा टी भी कहा जाता है। यह युवाओं के बीच एक लोकप्रिय ड्रिंक है। इसे दूध और चीनी से बनाया जाता है, साथ ही, इसमें टैप‍िओका पर्ल्स होते हैं, जो युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग बबल टी पीना पसंद करते हैं। बता दें, बबल टी में में मौजूद टैप‍िओका पर्ल्स को स्टार्च को प्रोसेस करके बनाया जाता है, साथ ही इनमें अधिक मात्रा में कैलोरीज होती हैं। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ता है। ऐसे में इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए। आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डायटिशियन एवं न्यूट्रिशियनिस्ट अर्चना जैन से जानें बबल टी या बोबा टी ज्यादा पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

अधिक बबल टी पीने के नुकसान - Disadvantages Of Drinking Too Much Bubble Tea In Hindi

बढ़ सकता है ब्लड शुगर

बबल टी में भरपूर मात्रा में अधिक मात्रा में मीठा डाला जाता है। ऐसे में इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद टैपिओका पियरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स से बने होते हैं, इनके कारण भी ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है और कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  

इसे भी पढ़ें: Bubble Tea: गूगल डूडल पर नजर आई बबल टी, जानें र‍ेस‍िपी और फायदे-नुकसान

वजन बढ़ने की समस्या

बबल टी में अधिक मात्रा में कैलोरीज और कोई पोषक तत्व नहीं होती हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से लोगों को वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। वजन बढ़ने के कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। कई वजन बढ़ने के कारण लिवर और हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में इसका सेवन नियमित रूप से करने से बचना चाहिए।

is too much bubble tea bad for your health in hindi 01

फैटी लिवर का खतरा

बबल टी में शुगर होता है, जो शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ता है, जो लिवर में फैट को स्टोर करने लगता है। इसके अलावा, वजन बढ़ने की समस्या के कारण भी लोगों को फैटी लिवर की समस्या बढ़ने लगती है, जो लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याओं में से एक है। ऐसे में बबल टी को नियमित रूप से पीने से कम उम्र में ही लोगों को फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

पाचन से जुड़ी समस्याएं

बबल टी को नियमित रूप से पीने से लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामान भी करना पड़ सकता है। बता दें, इसमें टैपिओका पियरल्स होते हैं, जो कुछ लोगों को पेट में दर्द, गैस, सूजन आना, कब्ज और दस्त जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, जिसके कारण पाचन भी कमजोर होने लगता है। ऐसे में लोगों को इसके नियमित सेवन से बचना चाहिए।

दांतों की समस्याएं

बबल टी में भरपूर मात्रा में मीठा और कैलोरीज होती हैं। ऐसे में इसका नियमित रूप से सेवन करने से लोगों को दांतों में कैविटी, सड़न और मुंह से बदबू आने जैसी ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में दांतों से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों को इसके नियमित सेवन से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा ग्रीन टी पीने से भी सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

नुकसानदायक है कार्बोहाइड्रेट्स

बबल टी में मौजूद टैपिओका पियरल्स, रिफाइंड स्टार्च से बने होते हैं, जिसके कारण लोगों को ब्लड शुगर बढ़ने, फैटी लिवर और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसका सेवन कभी-कभी किया जा सकता है, लेकिन रोज बबल टी को पीने से बचना चाहिए।

निष्कर्ष

बबल टी या बोबा टी को नियमित रूप से पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें अधिक मात्रा में कैलोरीज होती हैं। ऐसे मे इसका सेवन करने से लोगों को ब्लड शुगर बढ़ने, हार्ट से जुड़ी समस्याएं, फैटी लिवर की समस्या, वजन बढ़ने, दांतों और पाचन से जुड़ी गंभीर समस्याएं बढ़ सकता हैं। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में कभी-कभी किया जा सकता है। 

Read Next

वर्कआउट करने वालों के लिए सुपरफूड है अनार, मसल्स रिकवरी में करता है मदद, जानें अन्‍य फायदे और सेवन का तरीका

Disclaimer