Social Media Cause of PCOS Problem: आजकल ज्यादातर लोग सोशल मीडिया का यूज कर रहे हैं। कुछ लोगों को तो इसकी लत लग जाती है, जो कि उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित कर रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह महिलाओं के लिए कितना हानिकारक है? दरअसल, पिछले कुछ सालों में महिलाओं और लड़कियों में पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic Ovary Syndrome) की समस्या बहुत ज्यादा देखी गई है। हालांकि इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसका एक बड़ा कारण सोशल मीडिया की लत बनता जा रहा है। आखिर सोशल मीडिया कैसे पीसीओएस की समस्या का कारण बन सकता है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं। बता दें कि हमने इस विषय पर एशियन हॉस्पिटल की गायनाकॉलॉजिस्ट डॉ. उषा प्रियंबदा (Dr. Usha Priyambada, Sr. Consultant- Obstetrics, Gynaecology & Robotic Surgery, Asian Hospital) से विस्तार में बात की।
PCOS की समस्या का कारण है सोशल मीडिया कैसे-How social media causes PCOS problems?
दरअसल, लड़कियां देर रात तक फोन या लैपटॉप का यूज करती हैं, जिससे उनकी लाइफस्टाइल पर असर पड़ता है। इससे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। जब लाइफस्टाइल, मानसिक तनाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी पर प्रभाव पड़ता है, तो PCOS की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान अचार खाने से महिलाओं को होते हैं ये नुकसान, जानें एक्सपर्ट से
1. तनाव
आजकल कई लड़कियां घंटों सोशल मीडिया पर अपना समय बर्बाद करती हैं, स्क्रीन पर स्क्रॉल करते-करते दिन-रात का पता ही नहीं चलता, इससे तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे हार्मोनल बदलाव आते हैं। इसी वजह से तनाव का कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जिससे PCOS की समस्या का जोखिम बढ़ सकता है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से 14 साल की उम्र की लड़कियों में यह समस्या ज्यादा देखी गई है।
2. फिजिकल एक्टिविटी
लंबे समय तक स्क्रीन को स्क्रॉल करते रहने की वजह से महिलाएं या लड़कियां किसी तरह की कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करती हैं। खासतौर पर टीनएजर्स को यह लत ज्यादा लग गई है क्योंकि लड़कियां घंटों बैठकर फोन या लैपटॉप का यूज करती हैं, जिससे उनका वजन बढ़ जाता है और इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता। यह PCOS होने के दो कारण हैं।
3. नींद में खलल
दरअसल, देर रात तक सोशल मीडिया का प्रयोग करने से नींद पर असर पड़ता है और नींद हार्मोनल स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। हालांकि, देर रात तक स्क्रीन का इस्तेमाल करने से उसमें से निकलने वाली नीली किरणों से मेलाटोनिन हार्मोन प्रभावित होता है, जबकि यह हार्मोन अच्छी नींद के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल से सो पाना मुश्किल होता है, जिससे हार्मोनल असुंतलन होता है। इस कारण स्ट्रेस, वजन बढ़ना और इंसुलिन रेसिस्टेंस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो PCOS के लक्षण हैं। हालांकि, इस कारण व्यक्तियों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
4. ट्रेडिंग डाइट
आजकल सोशल मीडिया लोगों पर इस तरह हावी हो रखा है कि इस पर आने वाली हर चीज पर भरोसा कर लेते हैं। ऐसे ही इंस्टाग्राम पर रील का जमाना है और रील की दुनिया में तमाम लोग खाने-पीने की चीजें शेयर कर रहे हैं कि इस बीमारी के लिए यह डाइट फॉलो करें। जिससे कई लड़कियां PCOS की स्थिति से गुजर रही हैं, वे रील्स पर भरोसा करके उस डाइट को अपना लेती हैं। यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पीसीओएस को कम करने के लिए फाइबर, प्रोटीन और पानी आदि चीजें खानी चाहिए, साथ ही सब्जियां और ताजे फल आदि।
PCOS के लक्षण क्या हैं-What are the symptoms of PCOS?
PCOS एक हार्मोनल रोग है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें महिलाओं के अंडाशय में एंड्रोजन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। बता दें कि अक्सर लड़कियों में इस समस्या के शुरुआती लक्षण इस तरह के होते हैं।
- इरेगुलर पीरियड्स
- चेहरे पर मुंहासे
- अनचाहे बाल उगना
- अचानक वजन बढ़ जाना
- गर्भावस्था में परेशानी
PCOS की समस्या से राहत कैसे पाएं-How to get relief from PCOS problem?
डॉक्टर कहते हैं कि पैरेंट्स को टीनएजर्स की लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें सही लाइफस्टाइल के बारे में बताना जरूरी है। लड़कियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि स्क्रीन को कम करें और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान दें, क्योंकि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सही लाइफस्टाइल फॉलो करना सही तरीका है। बाहर का खाना बंद करें और सही डाइट अपनाएं। पर्याप्त मात्रा में नींद लें और एक्सरसाइज जरूर करें। स्मोकिंग और अल्कोहल से दूर रहें।
निष्कर्ष
आजकल कई महिलाएं PCOS की समस्या से जूझ रही हैं, जिसके कई कारण होते हैं, लेकिन सोशल मीडिया की वजह से भी यह समस्या हो सकती है क्योंकि ज्यादातर लड़कियां अपना ज्यादा समय फोन या लैपटॉप का यूज करने में बिता रही हैं, जिससे नींद और खान-पान प्रभावित हो रहा है और फिजिकल एक्टिविटी कम हो रही है।
FAQ
सोशल मीडिया में पीसीओएस क्या है?
दरअसल, सोशल मीडिया पर PCOS की समस्या के बारे में कई तरह की जानकारियां शेयर की जाती हैं, जिस पर युवा महिलाएं भरोसा कर लेती हैं और यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।PCOS लड़कियों को किन चीजों से बचना चाहिए?
PCOS लड़कियों को गलत खान-पान, ज्यादा स्क्रीन टाइम और स्मोकिंग से बचना चाहिए।लड़कियों में पीसीओएस क्यों होता है?
लड़कियों में पीसीओएस की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। हालांकि, गलत जीवनशैली की वजह से समस्या प्रभावित होती है।