क्या ज्यादा सोना वाकई फायदेमंद होता है? जानें इसके बारे में

कई बार ज्यादा सोना भी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं क्या ज्यादा सोना वाकई सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा सोना वाकई फायदेमंद होता है? जानें इसके बारे में


स्वस्थ रहने के लिए दिनभर में 6 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी होती है। कम सोना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इससे मेटल हेल्थ के साथ-साथ त्वचा पर भी प्रभाव पड़ता है। कुछ लोग 8, 9 घंटे से भी ज्यादा की नींद लेते हैं। इस लेख के माध्यम से आज हम जानेंगे क्या ज्यादा सोना फायदेमंद होता है या नहीं। चलिए गट और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट प्रशांत देसाई से जानते हैं क्या ज्यादा सोना वाकई फायदेमंद होता है? 

क्या ज्यादा सोना फायदेमंद होता है? 

प्रशांत देसाई की मानें तो ज्यादा सोना भी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। हालांकि, अगर आप दिनभर में बहुत अधिक नींद ले रहे हैं तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस आदत को फॉलो करने से शरीर में होने वाली कई बीमारियों की भी आशंका कम होती है। इससे आपका मूड बेहतर रहता है। अगर आप स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में ज्यादा सोने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Prashant Desai | Author (@itsprashantdesai)

ज्यादा सोने के फायदे 

  • इसपर हुई स्टडी के मुताबिक ज्यादा या देर तक सोने से भी सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। 
  • इस आदत को फॉलो करने से फीजिकल हेल्थ ठीक रहने के साथ ही मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। 
  • ज्यादा सोने से टाइप 2 डायबिटीज के साथ-साथ मोटापा होने की आशंका कम होती है। 
  • इससे कोरोनरी हार्ट डिजीज के साथ ही साथ हार्ट अटैक का भी जोखिम कम होता है। 
  • इससे कैंसर, अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे रोगों का खतरा काफी कम होता है। 
  • ज्यादा सोने से ब्रेन स्वस्थ रहता है और ब्रेन की लर्निंग कैपेसिटी में भी इजाफा होता है। 

इसे भी पढ़ें - अच्छी नींद के लिए नींद की गोलियां लेना छोड़ें, डॉक्टर से जानें 4 टिप्स जिनसे तुरंत आएगी सुकून भरी नींद

कितनी देर सोना होता है फायदेमंद? 

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आमतौर पर दिनभर में 6 से 9 घंटे की नींद लेना स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त होता है। अगर आप रोजाना दिनभर में 6 घंटे से कम या फिर 9 घंटे से ज्यादा की नींद लेते हैं तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सोने के सही पैटर्न बनाने के लिए अपने रूटीन में बदलाव लाना बेहद जरूरी है। 

 

 

Read Next

लिवर को नुकसान पहुंच सकता है Alagille Syndrome, जानें इस बीमारी के लक्षण और कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version