Can Eating Kiwis Before Bed Really Improve Sleep in Hindi: कीवी खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। कीवी में विटामिन-सी, विटामिन-ई, फोलेट और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसे खाने से बाल और त्वचा हेल्दी रहने के साथ-साथ पाचन संबंधी समस्याओं में भी लाभ मिलता है। कीवा खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है साथ ही साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कीवी खाना स्वास्थ्य के लिए केवल अन्य तरीकों से ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि इसे खाने से आपको अच्छी नींद भी आ सकती है।
कीवी में सेरेटोनिन पाया जाता है, जो नींद की गुणवत्ता को सुधारने में मददगार होता है। अगर आपको रात में ठीक तरह से सोने में समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप रात में कीवी का सेवन कर सकते हैं। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं क्या वाकई रात में सोने से पहले कीवी खाने से अच्छी नींद आती है? (Do Kiwi Help You Sleep at Night in Hindi) -
क्या सोने से पहले कीवी खाने से नींद अच्छी आती है?
एक्सपर्ट के मुताबिक कीवी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है, लेकिन कीवी में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो आपकी नींद की क्वालिटी सुधारने में मददगार होते हैं। कीवी खाने से नींद नहीं आने की समस्या कम होती है। अगर आप रात में सोने से पहले कीवी खाते हैं तो यह न केवल शारीरिक ग्रोथ में आपकी मदद करेगा, बल्कि ब्रेन फंक्शन्स को एक्टिव करके स्ट्रेस और एंग्जाइटी भी कंट्रोल करता है, जिससे अच्छी नींद आती है।
कीवी नींद की समस्या कम करने में कैसे फायदेमंद होता है?
कीवी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और सिरेटोनिन की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से ब्रेन के फंक्शन्स और न्यूरोट्रांसमिटर पर अच्छा असर पड़ता है। यही नहीं, कई बार शरीर में फोलेट की कमी होने से भी नींद नहीं आने की समस्या होती है। ऐसे में कीवी खाने से फोलेट की कमी पूरी होती है साथ ही विटामिन बी9 भी मिलता है। इससे ब्रेन के फंक्शन्स और ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इससे नींद नहीं आना या नींद की गुणवत्ता खराब होने जैसी समस्या से आराम मिलता है। अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आ रही है तो ऐसे में सोने से पहले दो कीवी खा लें। National Institutes of Health (NIH) के मुताबिक कीवी का सेवन करने से सोने के समय को बढ़ने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही आपको अच्छी नींद आ सकती है।
इसे भी पढ़ें - क्या कीवी खाने से खून बढ़ता है? जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान
अच्छी नींद लेने के लिए क्या करें?
- अच्छी नींद लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्क्रीन टाइम को कम करने की जरूरत है।
- इसके लिए रात में कैफीन या कॉफी पीने से बचें।
- रात को सोने से पहले अपने कमरे के तापमान को मेनटेन रखें और शांत वातावरण बनाएं।
- नींद की गुणवत्ता को सुधारने के लिए रात में सोने से तुरंत पहले पानी पीने से बचें।