Doctor Verified

जमीन पर सोने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

Benefits of Sleeping on the Floor in Hindi: बिस्तर पर सोना अक्सर अरामदायक होता है, लेकिन जमीन पर सोना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं जमीन पर लेटने के क्या फायदे हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
जमीन पर सोने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे


Health Benefits of Sleeping on the Floor in Hindi: दिनभर काम करने के बाद रात को आराम करने के लिए और बेहतर नींद पाने के लिए आप रात को आरामदायक बिस्तर पर सोना पसंद करते हैं। रात को अच्छी नींद आना आपके दिन को बेहतर रखने का मंत्र है। लेकिन, नरम और मुलायम बिस्तर पर सोने के कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिस कारण अक्सर लोगों को टाइट गद्दों या जमीन पर सोने की सलाह दी जाती है। यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन फर्श पर सोना सेहत के लिए फायदेमंद (Is sleeping on the floor good for health) होता है। फरीदाबाद के यथार्थ अस्पताल के डायरेक्टर- ऑर्थोपेडिक्स डॉ. राजीव ठुकराल से जानते हैं कि जमीन पर सोने से क्या लाभ होता है? (what are the health benefits of sleeping on the floor)

जमीन पर सोने के स्वास्थ्य फायदे - Health Benefits of Sleeping on the Floor in Hindi

1. मांसपेशियों और रीढ़ की हड्डी की स्थिति में सुधार - Improves Posture & Spinal Alignment

जमीन पर सोने से रीढ़ की हड्डी को नेचुरल तरीके से सीधी स्थिति में रखने में मदद मिलती है। मुलायम बिस्तर पर सोने से रीढ़ की हड्डी झुक सकती है, जो समय के साथ खराब पोश्चर और कमर दर्द का कारण बनता है। जबकि फर्श पर सोने से रीढ़ की हड्डी के सही एलाइनमेंट में मदद मिलती है, जिससे आपकी स्थिति बेहतर रहती है और शरीर में दर्द कम होता है।

इसे भी पढ़ें: इन लोगों को जमीन पर सोने से करना चाहिए परहेज, वरना बढ़ सकती है दिक्कत

2. पीठ दर्द से राहत - Reduces Back Pain

फर्श पर सोने से पीठ को एक मजबूत सपोर्ट मिलता है, जो स्पाइन को गलत तरीके से मुड़ने से रोकता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जिन्हें काफी समय से पीठ दर्द है। एक मजबूत सतह पर सोने से रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट मिलता है, जिससे पीठ दर्द से राहत (benefits of sleeping on the floor) मिलती है और लंबे समय से होने वाला दर्द कम हो सकता है।

3. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार - Enhances Blood Circulation

फर्श पर सोने से आपके शरीर का वजन बराबर बंटता है, जिससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर दबाव कम होता है। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, और शरीर के हर हिस्से तक ब्लड पहुंचाने में मदद करता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहने पर आप ज्यादा फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

sleeping on the Floor benefits

4. मांसपेशियों की जकड़न को कम करें - May Reduce Muscle Stiffness

फर्श पर सोने से मांसपेशियों में जकड़न होने से बचाया जाता है। जमीन पर सोने से मांसपेशियों को एक नेचुरल स्थिति में रहने का मौका मिलता है, जिससे सुबह उठने के बाद मांसपेशियों में जकड़न कम होती है। यह खासतौर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो नींद के दौरान शरीर में अकड़न महसूस करते हैं।

इसे भी पढ़ें: शिशु के साथ एक बेड पर सोने से इन दिक्कतों का बढ़ जाता है खतरा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? 

5. नींद की गुणवत्ता में सुधार - Encourages a More Restful Sleep

फर्श पर सोने से नरम गद्दे की तुलना में ज्यादा स्थिर सोने की स्थिति मिलती है, जिससे आप रात में गहरी नींद ले सकते हैं। इसके कारण, आपकी नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है, और आप सुबह उठने के बाद फ्रेश महसूस करते हैं।

6. ठंडा वातावरण - Supports a Cooler Sleeping Environment

फर्श पर सोने से शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। नरम गद्दों में सोने से ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि फर्श पर सोने से ठंडा माहौल बना रहता है, जो उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन्हें रात के समय ज्यादा गर्मी महसूस होती है।

निष्कर्ष

फर्श पर सोने के बहुत सारे स्वास्थ्य फायदें, लेकिन यह हर किसी के लिए सही नहीं होता है। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द, गठिया या अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें फर्श पर सीधे तौर पर सोने से बचना चाहिए और अपने डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
Image Credit: Freepik

Read Next

COVID 19 vs HMPV: एक-दूसरे से बहुत अलग हैं HMPV वायरस और कोविड-19, डॉक्टर से जानें कैसे पहचानें इसमें अंतर

Disclaimer