Doctor Verified

COVID 19 vs HMPV: एक-दूसरे से बहुत अलग हैं HMPV वायरस और कोविड-19, डॉक्टर से जानें कैसे पहचानें इसमें अंतर

कुछ लोग एचएमपीवी को कोरोना वायरस जितना ही खतरनाक मान रहे हैं। एचएमपीवी और कोविड-19 में क्या अंतर है और इसे कैसे पहचाना जा सकता है, इस विषय पर आज हम बात करने वाले हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
COVID 19 vs HMPV: एक-दूसरे से बहुत अलग हैं HMPV वायरस और कोविड-19, डॉक्टर से जानें कैसे पहचानें इसमें अंतर


2025 की शुरुआत से ही दुनिया को एक नए वायरस ने चिंता में डाल दिया है। चीन में तबाही मचा रहा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। अब तक भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के 7 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। भारत में HMPV वायरस के बढ़ते वायरस के मामलों (HMPV Cases in India) को देखते हुए कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान में लोगों से सावधानी बरतने और पैनिक नहीं होने से बचने के लिए कहा है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आम जनता से शांत रहने की अपील की है। जेपी नड्डा का कहना है कि एचएमपीवी को लेकर फिलहाल कोई घबराने की बात नहीं है, स्थिति कंट्रोल में है।

सरकार बेशक लोगों से शांत रहने की अपील कर रही है, लेकिन एचएमपीवी के बढ़ते मामलों को देखते हुए आम जनता काफी परेशान है। कुछ लोग एचएमपीवी को कोरोना वायरस जितना ही खतरनाक मान रहे हैं। एचएमपीवी और कोविड-19 में क्या अंतर है और इसे कैसे पहचाना जा सकता है, इस विषय पर आज हम बात करने वाले हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स के इंटरनल मेडिसिन विभाग की सीनियर कंसलटेंट डॉ. दीक्षा गोयल (Dr Diksha Goyal, Senior Consultant- Internal Medicine, Marengo Asia Hospitals, Gurugram) से बात की।


Difference-Between-HMPV-And-Covid-19-inside

HMPV वायरस क्या है?- What Is HMPV?

डॉ. दीक्षा गोयल का कहना है कि  HMPV एक श्वसन वायरस है। यह वायरस मुख्य रूप से फेफड़ों और वायु मार्ग को प्रभावित करता है। इसके सामान्य लक्षणों में खांसी, बुखार और नाक बंद होना और घरघराहट शामिल है। एचएमपीवी (HMPV) बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा प्रभावित करता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो यह कोई नया वायरस नहीं है, इसकी खोज 2001 में पहली बार की गई थी। यह वायरस कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में यह निमोनिया और ब्रोंकाइटिस जैसी गंभीर स्थितियां पैदा कर सकता है।

इसे भी पढ़ेंः हर पतला बच्चा नहीं होता है कमजोर, डॉक्टर से जानें क्या है हेल्दी बच्चे की निशानी

कोविड-19 क्या है?- What is Covid-19

कोविड-19 एक कोरोनावायरस (SARS-CoV-2) के कारण होने वाली बीमारी है, जो पहली बार 2019 में चीन के वुहान शहर में सामने आई। कोविड-19 तेजी से फैलता है और हर उम्र के लोगों को संक्रमित कर सकता है। कोविड-19 वैश्विक महामारी का कारण बना और इस वायरस के कारण दुनियाभर में लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। कोविड-19 का प्रभाव कई सालों के भी विभिन्न रूपों में देखा जा रहा है। कोविड -19 के मुख्य लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, सूखी खांसी, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द शामिल है। डॉक्टर के अनुसार, कोविड-19 में लक्षण व्यक्ति की इम्यूनिटी और वायरस के वेरिएंट पर निर्भर करते हैं। गंभीर मामलों में कोविड-19 फेफड़ों को संक्रमित कर सकता है और मौत का कारण बन सकता है।

HMPV और कोविड-19 में अंतर कैसे पहचानें?- Difference Between HMPV And Covid-19

डॉ. गोयल का कहना है कि एचएमपीवी के बारे में कई मिथक भी हैं, जिनमें से एक यह है कि यह कोविड-19 जितना ही घातक हो सकता है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। एचएमपीवी वास्तव में गंभीर श्वसन संबंधी बीमारी का कारण बन सकता है और यह सिर्फ कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ही प्रभावित करता है। हालांकि इस वायरस से मृत्यु दर या व्यापकता कोविड-19 की तुलना में कम है। गौर करने वाली बात यह है कि एचएमपीवी वायरस, कोविड-19 से पहले से विश्व में मौजूद है, लेकिन इस साल इस वायरस के अचानक बढ़ते मामलों की वजह से यह चिंता का विषय बना है। आइए आगे जानते हैं दोनों के बीच अंतर को कैसे पहचाना जा सकता है।

1. लक्षणों से करें पहचान 

एचएमपीवी के लक्षण आमतौर पर हल्के  होते हैं, जबकि कोविड-19 में लक्षण तेजी से गंभीर हो सकते हैं। कोविड-19 में बुखार, सांस की समस्या, और स्वाद या गंध की कमी जैसे लक्षण अधिक सामान्य हैं। हालांकि एचएमपीवी में ऐसा नहीं है।

HMPV-cases-insie

2. डायग्नोसिस और टेस्टिंग

एचएमपीवी का पता लगाने के लिए RT-PCR टेस्ट या  सिंपल वायरल कल्चर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कोविड-19 का पता लगाने के लिए सिर्फ RT-PCR टेस्ट किया जाता है।

3. उम्र

एचएमपीवी मुख्य रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करता है। कोविड-19 सभी आयु वर्ग के लोगों को संक्रमित कर सकता है।

निष्कर्ष

एचएमपीवी और कोविड-19 दोनों ही श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं, लेकिन उनकी गंभीरता, संक्रमण के स्तर काफी अलग है। अगर आपको दोनों में से किसी भी वायरस का लक्षण खुद में या अपने आसपास मौजूद लोगों में नजर आता है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

Read Next

विटामिन डी की कमी से जुड़े ये 7 सवाल अक्सर करते हैं लोगों को परेशान, डॉक्टर से जानें इसका जवाब

Disclaimer

TAGS