Expert

लो ब्लड प्रेशर का रामबाण इलाज है हिमालयन पिंक सॉल्ट, एक्सपर्ट ने बताया इस्तेमाल का तरीका

is Pink Himalayan Salt Good for Low Blood Pressure: हिमालयन पिंक सॉल्ट में मैग्नीशियम, कैल्शियम, ब्रोमाइड, सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
लो ब्लड प्रेशर का रामबाण इलाज है हिमालयन पिंक सॉल्ट, एक्सपर्ट ने बताया इस्तेमाल का तरीका


is Pink Himalayan Salt Good for Low Blood Pressure: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में लोगों को छोटी उम्र में ही कई लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्याएं हो रही हैं। खानपान और फिजिकल एक्टिविटी में कमी के कारण कोई हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान है, तो कोई लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है। दोनों ही परिस्थितियों में लोग कई तरह की दवाएं, इंजेक्शन और डॉक्टरी सलाह लेते है। बात अगर लो ब्लड प्रेशर की समस्या की करें तो चक्कर आना, बहुत ज्यादा नींद आना और थकान जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। अगर आप भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं और इसके लिए किसी इलाज की तलाश में हैं तो हिमालयन पिंक सॉल्ट को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट कर बताया है कि हिमालय पिंक सॉल्ट कैसे लो ब्लड प्रेशर में फायदा पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं लो ब्लड प्रेशर में हिमालयन पिंक सॉल्ट इस्तेमाल करने का तरीका और इसके फायदे।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में बच्चों को पिलाएं पचरंगा सूप, सेहत को मिलेंगे ये 4 फायदे

लो ब्लड प्रेशर के लिए हिमालयन पिंक नमक

डॉ. दीक्षा के अनुसार, 'आयुर्वेद में हिमालय पिंक सॉल्ट के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं। हिमालयन पिंक सॉल्ट  शरीर में 3 दोष को संतुलित करता है। इस नमक का स्वाद थोड़ा सा मीठा और नमकीन होता है। आम सफेद नमक के मुकाबले हिमालयन पिंक सॉल्ट को पचाना थोड़ा आसान होता है।'

हिमालयन पिंक सॉल्ट की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये शरीर में पित्त को बैलेंस करने में मदद करता है। नियमित तौर पर इस नमक का सेवन करने से स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा भी पाया जा सकता है। 

Blood-pressure-ke-liye-sendha-namak

लो ब्लड प्रेशर के लिए कैसे करें हिमालयन पिंक नमक का इस्तेमाल?

लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर एक गिलास पानी लें। इस पानी में हिमालयन पिंक सॉल्ट का आधा चम्मच डालें। पानी में जब तक नमक घुल न जाए इसे हिलाएं। अब हिमालयन पिंक सॉल्ट के पानी को धोरी-धीरे सिप करके पी लें। हिमालयन पिंक सॉल्ट का आधा गिलास पानी पीने के कुछ देर बाद ही आपको लो ब्लड प्रेशर से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ेंः लेट शिफ्ट में काम करने से बढ़ गया था वजन, आलोक कुमार ने इस तरह घटाया 12 Kg वेट

हिमालयन पिंक सॉल्ट पानी पीने के फायदे

शरीर को रखता है हाइड्रेट

सादा पानी पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट नहीं रहता है। शरीर में हाइड्रेशन की कमी होने की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। हिमालयन पिंक सॉल्ट का पानी शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। 

स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार

हिमालयन पिंक सॉल्ट में मैग्नीशियम, कैल्शियम, ब्रोमाइड, सोडियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को अंदर से पोषण देने में मदद करते हैं। स्किन को जब अंदर से पोषण मिलता है तो बाहर से ग्लोइंग और खूबसूरत दिखती है।

वजन घटाने में मददगार

हिमालयन पिंक सॉल्ट शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से शरीर का वजन तेजी से घटाने में मदद मिलती है। अगर आप वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हिमालयन पिंक सॉल्ट के साथ अजवाइन मिलाकर रोजाना सेवन करें। 

स्ट्रेस को करता है कम

आजकल की लाइफस्टाइल में लोगों को कई तरह के स्ट्रेस हो रहे हैं। स्ट्रेस यानि तनाव के कारण कई बीमारियां हो सकती हैं। स्ट्रेस लेवल को कम करने में हिमालयन पिंक सॉल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Pic Credits: Freepik.com 

 

 

Read Next

हाइपो थायराइड क्या होता है? जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version