Is Mustard Oil And Garlic Really Good For Fever: बच्चों के शरीर की इम्यूनिटी या रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, इसलिए उन्हें विशेष केयर की आवश्यकता होती है। जरा सा मौसम बिगड़ने पर बच्चों को सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों में बुखार आने पर लोग तमाम तरह के घरेलू उपायों को अपनाते हैं। बुखार, दरअसल शरीर का एक रिएक्शन होता है। जब शरीर में किसी तरह का संक्रमण फैलता है, तो इसकी वजह से आपका इम्यून सिस्टम प्रतिरक्षा पैदा करता है। इस प्रक्रिया की वजह से ही आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता है और बुखार आता है। बच्चों में बुखार आने पर लोग सरसों का तेल और लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन और सरसों के तेल का इस्तेमाल बच्चों के नुकसानदायक भी हो सकता है।
सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई बच्चों में बुखार कम करने के लिए लहसुन और सरसों के तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है?
क्या लहसुन और सरसों के तेल से बच्चों का बुखार कम होता है?- Is Mustard Oil And Garlic Good For Fever in Hindi
बच्चों को बुखार होने पर लोग सरसों का तेल और लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। आपको इंटरनेट पर भी ऐसी जानकारी मिल जाएगी कि लहसुन और सरसों के तेल से बच्चों की मालिश करने से बुखार कम होता है। सरसों के तेल में सेलेनियम और मैग्नीशियम के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। वहीं लहसुन में रोगाणुरोधी गुण भी पाए जाते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि, "सरसों का तेल और लहसुन का इस्तेमाल सर्दी-जुकाम में परेशानियों को कम करने के लिए किया जाता है। इस तेल से मालिश करने से सर्दी-जुकाम और जकड़न में फायदा भी मिलता है।" लेकिन बुखार को कम करने के लिए सिर्फ इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद नहीं होता। बच्चों में बुखार आने पर घरेलू नुस्खों को आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या डेंगू जीवन में सिर्फ एक बार होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
सरसों तेल और लहसुन से मालिश करने के नुकसान
सरसों का तेल और लहसुन दोनों की तासीर गर्म होती है। इसके तेल से गर्मी के मौसम में मालिश करने से बचना चाहिए। बच्चों की स्किन और शरीर बहुत नाजुक होती है, इसलिए इस तेल से मालिश करते समय उनके शरीर और स्किन का ध्यान रखें। इसके अलावा अगर आपके बच्चे को किसी तरह की एलर्जी है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के सरसों के तेल और लहसुन का इस्तेमाल न करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)