Doctor Verified

Fact Check: क्या डेंगू जीवन में सिर्फ एक बार होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Does Fact Check in Hindi: क्या डेंगू वाकई जीवन में सिर्फ एक ही बार होता है, डॉक्टर से जानें इसकी सच्चाई।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या डेंगू जीवन में सिर्फ एक बार होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Dengue Fact Check in Hindi: बारिश का मौसम शुरू होते ही डेंगू बुखार के मामले बढ़ने लगते हैं। डेंगू को लेकर लोगों में कई गलतफहमियां हैं। कई बार लोग इसे सामान्य बुखार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसकी वजह से डेंगू का संक्रमण गंभीर रूप ले लेता हेयर मरीज की जान जा सकती है। डेंगू को हल्के में नहीं लेना चाहिए, ऐसा करने से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। डेंगू के बारे में यह भी कहा जाता है कि जीवन में डेंगू का संक्रमण सिर्फ एक बार ही होता है। कुछ लोग ऐसा भी कहते हैं कि एक बार डेंगू से ठीक होने के बाद आपको इसका संक्रमण नहीं होता है। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, कि क्या डेंगू वाकई जीवन में सिर्फ एक ही बार होता है।

क्या डेंगू जीवन में सिर्फ एक बार होता है?- Does Dengue Happens Only Once in Life in Hindi

डेंगू बुखार एजिप्टी एडीज नामक मादा मच्छरों के काटने से होता है। डेंगू संक्रमण होने पर मरीज को तेज बुखार, शरीर में कमजोरी और डायरिया, मतली और उल्टी की समस्या होती है, लेकिन कुछ मामले एसिम्पटोमेटिक भी हो सकते हैं। बिना लक्षणों के मरीज को सही समय पर बीमारी का पता नहीं चलता और यह गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि डेंगू बुखार एजिप्टी एडीज नामक मादा मच्छरों के काटने से कभी भी हो सकता है। डेंगू वायरस के चार सीरोटाइप होते हैं, एक बार डेंगू से ठीक होने के बाद यह संक्रमण आपको दोबारा भी हो सकता है। ऐसे में यह कहना कि डेंगू सिर्फ एक ही बार होता है, बिल्कुल गलत होगा।

Dengue Fact Check in Hindi

इसे भी पढ़ें: क्या बिना अस्पताल में भर्ती हुए डेंगू ठीक हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

डेंगू बुखार के लक्षण- Dengue Symptoms in Hindi

डेंगू संक्रमण होने पर मरीज में ये लक्षण दिखाई देते हैं-

  • तेज बुखार, सिरदर्द और पीठ में दर्द
  • जोड़ों में दर्द 
  • स्किन के रंग में बदलाव
  • ब्लड प्रेशर असंतुलित होना
  • आंखों का रंग लाल होना
  • बुखार के साथ शरीर में खून की कमी
  • उल्टी, मतली और डायरिया
  • नाक, मुंह और मसूड़ों से ब्लीडिंग

डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां बारिश के मौसम में तेजी से फैलती हैं। मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारियों से बचने के लिए आपको घरों के आसपास पानी नहीं जमा होने देना चाहिए। इसके अलावा बाहर निकलते समय पूरी बांह के कपड़े पहनने चाहिए। रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बीमारियों में लक्षणों को नजरअंदाज करने से आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। सही समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत भी हो सकती है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

क्या शराब पीने के बाद दवा खा सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer