Expert

क्या मौसमी का जूस खाली पेट पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां

मौसमी का जूस पीने से आपको कई लाभ मिलते हैं। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मौसमी का जूस खाली पेट पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां


मौसमी का जूस स्वाद में जितना अच्छा होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसके सेवन से चिलचिलाती गर्मी में आपको काफी राहत मिलती है। साथ ही यह आपको पूरे दिन हाइड्रेट और फ्रेश रखने में भी मदद कर सकता है। यह पूरे दिन आपकी ऊर्जा को बनाए रखता है। मौसमी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको अंदर से शीतलता प्रदान करता है। साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और स्कर्वी जैसे रोगों के लक्षणों को कम किया जा सकता है। यह स्किन और शरीर का वजन बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। श्वसन संबंधी समस्याओं के लिए ये काफी फायदेमंद होता है। इससे नर्वस सिस्टम भी मजबूत होता है। इसमें विटामिन सी और पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, फाइबर, कॉपर और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। हालांकि सुबह खाली पेट में इसके सेवन को लेकर कुछ मामलों में परहेज करने की जरूरत भी होती है। लेकिन अन्य मामलों में आप बिना किसी चिंता के मौसमी जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा। 

क्या सुबह खाली पेट मौसमी जूस का सेवन करना चाहिए

सुबह खाली पेट आप मौसमी जूस का सेवन कर सकते हैं लेकिन अगर आपको एसिडिटी या कब्ज की शिकायत है, तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि एसिडिटी की समस्या में सुबह खाली पेट में साइट्रिक फलों का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा डायबिटीज के रोगियों को भी मौसमी के जूस की जगह फल का सेवन करना चाहिए। इसका फल के रूप में सेवन लाभदायक हो सकता है। हालांकि आप मौसमी में आप एक चुटकी काला नमक डालकर पी सकते हैं। इसके अलावा प्रेग्नेंसी में भी सुबह खाली पेट में मौसमी का जूस न लें। इससे नुकसान हो सकता है। 

सुबह खाली पेट मौसमी जूस पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी बढ़ाए

मौसमी जूस में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है। इसे आप सुबह खाली पेट में एक गिलास पी सकते हैं। यह आपको पूरे दिन तरोतोजा रखता है और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। 

juice-benefits

Image Credit- Freepik

2. स्कर्वी रोग से बचाव

यह रोग आमतौर पर आहार में विटामिन सी की कमी के कारण होता है। स्कर्वी के कारण मसूड़ों में सूजन, बार बार फ्लू होना, जुकाम और होंठ का फटना आदि लक्षण देखने को मिलते हैं। मौसमी का रस स्कर्वी के इलाज के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि मौसमी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 

इसे भी पढे़ं- मौसमी (मौसम्बी) का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ढेर सारे फायदे, बढ़ती है इम्यूनिटी

3. त्वचा के लिए  फायदेमंद

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे त्वचा के दाग-धब्बे और पिंपल्स की समस्या ठीक हो सकती है। साथ ही त्वचा की चमक और सुंदरता बनाए रखने में मदद करता है। इससे त्वचा में पाए जाने वाले संक्रमण भी दूर रह सकते हैं। साथ ही आप इससे स्किन पैक भी बना सकते हैं। 

juice-benefits

Image Credit- Freepik

4. नर्वस सिस्टम के लिए 

अगर आपको भी हमेशा सिरदर्द, चक्कर आना और मतली की परेशानी रहती है, तो आप सुबह खाली पेट में मौसमी जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिल सकती है। मौसमी का जूस आपके नर्वस सिस्टम के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे आपका मन शांत रहता है और पूरे दिन काम करने की ऊर्जा भी मिलती है। गर्मियों में इसे आप किसी भी समय पी सकते हैं। 

5. शरीर को डिटॉक्स करे

सुबह खाली पेट में मौसमी का जूस पीने से यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है और शरीर की अंदर से सफाई कर सकता है। साथ ही शरीर के अंगों को अपना काम सही ढंग से करने में मदद मिलती है।

Main Image Credit- Freepik

Read Next

गन्ने का जूस कब पीना चाहिए? सही समय पर इस जूस को पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version