
कई लोगों को सुबह उठने के बाद इतना आलस बना रहता है कि उन्हें एक्टिव होने के लिए चाय की चुस्की लेनी पड़ती है। इसे बेड-टी (Bed Tea) कहते हैं। बहुत सारे लोग सुबह उठते ही बिस्तर पर चाय पीते हैं, उसके बाद ब्रश करते हैं। अब सवाल उठता है कि क्या ऐसा करने से दांतों की सेहत को कोई नुकसान पहुंचता है या यह आदत ठीक है। अधिकांश डेंटिस्ट्स का मानना है कि सुबह उठते ही जितनी जल्दी हो सके ब्रश करना कई समस्याओं से बचा सकता है। ब्रश करना टूथ एनेमल ही नहीं, बल्कि ओवरऑल ओरल हेल्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
क्या बिना ब्रश किए चाय पी सकते हैं?
ब्रश करने से पहले चाय पीना सही है या नहीं, इस बारे में जानने के लिए हमने बात की डॉ सुमन यादव, सलाहकार मैक्सिलोफेशियल सर्जन,डायरेक्टर हेल्दी डेंट्ज़, मैक्सिलोफेशियल एंड डेंटल विभाग की प्रमुख नुमेड अस्पताल नोएडा से। डॉक्टर ने हमें बताया कि बिना ब्रश किए कुछ भी खाने-पीना दांतों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। अगर आप सुबह चाय या कॉफी पीने के तुरंत बाद ब्रश करते हैं तो ये काफी हानिकारक हो सकता है। चाय या कॉफी में एसिड होता है और ब्रश करने से एसिड के अवशेष दांतों पर जमा हो जाते हैं, जो आपके इनेमल को कमजोर करते हैं। अगर आप ब्रेकफास्ट या डिनर के बाद ब्रश करते हैं तो कम से कम आधा घंटे का इंतजार जरूर करना चाहिए। खाने के आधा घंटे बाद ही ब्रश करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या सुबह बिना ब्रश किए पानी पीना सही है? जानें सेहत पर कैसे असर डाल सकती है ये आदत
ब्रश करना क्यों जरूरी है?
डेंटल एक्सपर्ट डॉ. सोनल के अनुसार जब आप सोते हैं, तब आपके मुंह में प्लाक की वजह से पैदा होने वाले बैक्टीरिया की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। यही वजह है कि जब आप सुबह उठते हैं, तो आपको मुंह का स्वाद अजीब लगता है और सांस से बदबू आती है। फ्लोराइड युकेत टूथपेस्ट से मुंह साफ करने से दांतों से प्लाक और बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं। यह आपके इनेमल पर एक सुरक्षात्मक परत भी चढ़ाता है, जो भोजन में होने वाले एसिड से इन्हें बचाता है। जब आप सुबह सबसे पहले ब्रश करते हैं, तो आप सलाइवा का उत्पादन भी तेजी से शुरू कर देते हैं। सलाइवा खाना पचाने में मदद करता है और मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को प्राकृतिक ढंग से मारने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: ब्रश करते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये 6 गलतियां, दांत हो जाते हैं कमजोर और खराब
दांतों को कैसे करें ब्रश
दांतों को अच्छी तरह से ब्रश करना बहुत जरूरी है। सबसे पहले ब्रश को पानी से हल्का गीला करना चाहिए। फिर एक मटर के दाने के बराबर फ्लोराइड टूथपेस्ट लें। हर एंगल से दांतों पर ब्रश को कम से कम दो मिनट रगड़ें। मूंह से टूथपेस्ट को पूरी तरह से बाहर निकालने के लिए पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें। अगर आप अपने टूथ इनेमल को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो सुबह उठते ही सबसे पहले ब्रश करना चाहिए। चाय से पहले ब्रश करना चाय पीने के बाद ब्रश करने से ज्यादा फायदेमंद होता है।