Doctor Verified

कंधे की कई तकलीफों का इलाज है रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी, जानें क्या है यह और कैसे की जाती है

Reverse Shoulder Replacement in Hindi: रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी की सहायता से कंधे की कई समस्याओं का इलाज किया जाता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कंधे की कई तकलीफों का इलाज है रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी, जानें क्या है यह और कैसे की जाती है


Reverse Shoulder Replacement in Hindi: आज के समय में घंटों तक कंप्यूटर, लैपटॉप पर काम करने, पोश्चर का सही ध्यान न रखने और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण कंधे और गर्दन से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। कंधे से जुड़ी परेशानियां बढ़ने पर मरीजों का चलना फिरना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर मरीजों को सर्जरी की सलाह देते हैं। दरअसल कंधे में एक बॉल, सॉकेट जॉइंट के साथ मौजूद होती है, इसके सहारे आप अपने कंधे को घुमा सकते हैं। कंधे में किसी भी तरह की चोट या पोश्चर से जुड़ी परेशानी होने पर ये बॉल और सॉकेट सही ढंग से काम नहीं कर पाते हैं। इस स्थिति में आपका कंधा सही ढंग से घूम नहीं पाता है और आपको तेज दर्द हो सकता है। कंधे से जुड़ी ऐसी ही समस्याओं का इलाज है रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी के बारे में।

क्या है रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी?- What is Reverse Shoulder Replacement in Hindi

रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी के माध्यम से कंधे की कई गंभीर समस्याओं का इलाज किया जाता है। इस सर्जरी के माध्यम से कंधे की गंभीर इंजरी से लेकर कई अन्य परेशानियों का इलाज किया जाता है। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल गोंडा के सीनियर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर एल के गोस्वामी कहते हैं कि रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी के माध्यम से डॉक्टर आपके कंधे में मौजूद बॉल की जगह एक आर्टिफीसियल बॉल लगाते हैं। इसे कंधे में एक बेस प्लेट के माध्यम से लगाया जाता है। बॉल लगाने के बाद आपके कंधे का मूवमेंट ठीक हो जाता है।

Reverse Shoulder Replacement

इसे भी पढ़ें: जानें शोल्डर डिस्लोकेशन (कंधा उतरना) के कारण, लक्षण और इलाज

कैसे की जाती है रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी?- Reverse Shoulder Replacement Surgery Procedure in Hindi

रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी आमतौर पर 2 से 3 घंटे में होती है। इस सर्जरी में डॉक्टर आपके कंधे के सामने एक चीरा लगाते हैं और इसके बाद इंजरी के कारण टूटी हड्डी या बॉल को हटा देते हैं। इसके बाद तकनीकी उपकरणों की सहायता से बॉल रिप्लेसमेंट किया जाता है। यह सर्जरी हमेशा एक्सपर्ट्स की देखरेख में ही की जाती है और इसमें कई तरह के तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है।

रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट की जरूरत कब पड़ती है?- When You Need Reverse Shoulder Replacement Surgery?

रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी की जरूरत कंधे में गंभीर इंजरी और किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में पड़ती है। जब मरीज का कंधा सही ढंग से काम करना या घूमना बंद कर देता है, तो इस सर्जरी की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पहले किसी सर्जरी के कारण कंधे में दिक्कत होने पर भी डॉक्टर इस सर्जरी की सलाह देते हैं। फ्रोजेन शोल्डर की स्थिति में भी डॉक्टर इस सर्जरी की सलाह देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: फ्रोजन शोल्डर के कारण कंधे में अकड़न और दर्द? ये आयुर्वेदिक उपाय दिलाएंगे राहत

रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी कराने से पहले डॉक्टर मरीजों की तमाम जांच करते हैं। मरीज की शारीरिक स्थिति के आधार पर सर्जरी से पहले उसे कई चीजों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस सर्जरी की कीमत अस्पताल और डॉक्टर के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

बार-बार होने लगता है पीठ और कमर दर्द? बचाव के लिए आजमाएं ये 5 उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version