Doctor Verified

क्या उड़द की दाल के साथ दही खा सकते हैं? जानें सुरक्षित है या नहीं

Urad Dal With Curd: कुछ लोग उड़द की दाल के साथ दही का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या यह सुरक्षित है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या उड़द की दाल के साथ दही खा सकते हैं? जानें सुरक्षित है या नहीं

Can We Eat Urad Dal And Curd Together: अधिकतर सभी घरों में उड़द की दाल का सेवन जरूर किया जाता है। यह दाल न सिर्फ स्वाद में बेहतर होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी6, आयरन, फैट्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम पाए जाते हैं, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। मार्केट में खासकर दो प्रकार की उड़द पायी जाती है, जिसमें छिलके और बिना छिलके वाली उड़द शामिल है। लेकिन कुछ लोग उड़द दाल के साथ गलत कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं, जो फायदे की जगह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसी तरह का एक प्रसिध्द कॉम्बिनेशन है उड़द दाल और दही। यह कॉम्बिनेशन आपने दही भल्ले में भी देखा होगा। लेकिन क्या यह सच में सेहत के लिए नुकसानदायक है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात की न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से, जिन्होनें इस बारे में कुछ खास टिप्स हमसे साझा की।


इस पेज पर:-


urad dal with dahi

क्या उड़द दाल के साथ दही खाना चाहिए? Can We Eat Urad Dal And Curd Together?

डायटीशियन पूनम दुनेजा के अनुसार उड़द दाल के साथ दही खाना पेट की समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में उन्हें एसिडिटी, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा यह एक हेल्दी कॉम्बिनेशन है, इसलिए दही भल्ले के लिए उड़द दाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए जिन लोगों को पेट से जुड़ी कोई समस्या नहीं है, वो इसका सेवन कर सकते हैं। 

लेकिन अगर इसका सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। आइए लेख में आगे जाने इस बारे में। 

उड़द की दाल खाने के नुकसान- Side Effects of Urad Dal

यूरिक एसिड बढ़ना

उड़द दाल का ज्यादा सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जो किडनी या गुर्दे में पथरी होने का कारण बन सकता है। इसी कारण पथरी से पीड़ित मरीजो को उड़द दाल अवॉइड करने की सलाह दी जाती है। इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़े- गर्मियों में खाएं ठंडी तासीर वाली ये 4 तरह की दाल, पाचन भी रहेगा दुरुस्त

डिहाइड्रेशन

उड़द दाल का ज्यादा सेवन शरीर में डिहाइड्रेशन होने का कारण भी बन सकता है। इसके सेवन से शरीर से नाइट्रोजन और वॉटर कम होता है, जो शरीर में पानी की कमी होने का कारण भी बन सकता है। 

वजन बढ़ने का कारण

उड़द की दाल में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिससे इसका ज्यादा सेवन अत्यधिक वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है। इसके साथ ही इसे पचाना भी मुश्किल होता है, इसलिए खासकर रात के दौरान उड़द दाल नहीं खानी चाहिए।

पेट से जुड़ी समस्याएं

अधिक मात्रा में उड़द की दाल खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। उड़द दाल में कैलोरी ज्यादा होती है, जिससे इसे पचाना भी मुश्किल होता है। इसके ज्यादा सेवन से पेट दर्द, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़े- उड़द की दाल ज्यादा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, डायटीशियन से जानें इसका कारण

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसका सेवन अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करें। 

यह विडियो भी देखें

Read Next

रोज रात को पानी में भिगोकर रखें जीरा, सुबह इस पानी को पीने से मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version