Is it Safe to Eat Chironji During Pregnancy in Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ भी खाने-पीने से पहले आपको सोचना-समझना चाहिए। प्रेग्नेंसी में बिना जानकारी के कुछ भी खाना कई बार गर्भवती महिला के साथ भ्रूण की सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। बहुत सी महिलाएं प्रेग्नेंसी में चिरौंजी को लेकर भी कंफ्यूज रहती हैं कि क्या प्रेग्नेंसी में चिरौंजी खाना सुरक्षित होता है? अगर आपके मन में भी यह विचार रहता है तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
देखा जाए तो प्रेग्नेंसी में अगर आप अपनी डाइट में कुछ भी नया आहार शामिल कर रहे हैं तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी में चिरौंजी खाना कुछ मामलों में सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकती है। चिरौंजी में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं, जो दवाओं के साथ मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। आइए जानते हैं इसके बारे में। (Kya Pregnancy me Chironji Khana Safe Hai)
क्या प्रेग्नेंसी के दौरान चिरौंजी खाना सुरक्षित है?
एक्सपर्ट के मुताबिक प्रेग्नेंसी में चिरौंजी खाने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। कई बार चिरौंजी खाना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, सीमित मात्रा में चिरौंजी का सेवन करना सुरक्षित होता है।
अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो थोड़ी मात्रा में चिरौंजी खा सकती हैं। लेकिन, आप चिरौंजी को पहली तिमाही के बाद खाएं तो ज्यादा बेहतर रहेगा। लेकिन, इस बात को लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि चिरौंजा खाना प्रेग्नेंसी में फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको अपने गाइनेकोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए।
ज्यादा चिरौंजी खाने के नुकसान
- ज्यादा चिरौंजी खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है।
- ज्यादा चिरौंजी खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट दर्द हो सकती है।
- ऐसे में आपका ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
- जरूरत से ज्यादा चिरौंजी खाने से आपको कम भूख लग सकती है, जिससे आप ठीक से खाना नहीं खाते हैं।
- ऐसे में आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
- कई बार ज्यादा मात्रा में चिरौंजी खाने से आपको डायरिया और पेट से जुड़ी कुछ अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
चिरौंजी किसे नहीं खानी चाहिए?
- चिरौंजी खाना सबके लिए ठीक नहीं है इसलिए कुछ लोगों को इसे खाने से परहेज करना चाहिए।
- अगर आप पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो ऐसे में आपको चिरौंजी नहीं खानी चाहिए।
- अगर आप हार्ट से जुड़ी समस्या (How to Prevent Heart Problems in Hindi) से जूझ रहे हैं तो ऐसे में चिरौंजी खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
- अगर आप लिवर की परेशानी से का सामना कर रहे हैं तो भी आपको चिरौंजी खाने से बचना चाहिए।
- कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को भी चिरौंजी का सेवन नहीं करना चाहिए।
- डायबिटीज के मरीजों को भी ज्यादा चिरौंजी नहीं खानी चाहिए। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - स्किन की कई समस्याओं को दूर करती है चिरौंजी, जानें इस्तेमाल का तरीका
चिरौंजी खाने के फायदे
- सीमित मात्रा में चिरौंजी खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद भी हो सकता है।
- चिरौंजी खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं साथ ही साथ ऑस्टियोपोरोसिस में भी सुधार हो सकता है।
- चिरौंजी खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- चिरौंजी खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है, जिससे आपके पाचन तंत्र में सुधार होता है।
- त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए भी चिरौंजी खाना फायदेमंद हो सकता है। इससे त्वचा चमकदार और ग्लोइंग बनती है।
- चिरौंजी खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।
FAQ
चिरौंजी खाने के क्या नुकसान हैं?
चिरौंजी खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी हो सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कम होने के साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।एक दिन में कितनी चिरौंजी खानी चाहिए?
ज्यादा चिरौंजी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए आपको दिनभर में 3 से 5 ग्राम तक ही चिरौंजी खानी चाहिए। चिरौंजी को आप कई तरीकों से खा सकते हैं।प्रेग्नेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए?
प्रेग्नेंसी में आपको अधपका मांस, कच्चे अंडे, प्रोसेस्ड और जंक फूड्स आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी चीजें खाना प्रेग्नेंसी में आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version