Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी में गुड़हल की चाय पीना सुरक्षित होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की चाय पीने की सलाह दी जाती है। जबकि, कई चीजों और चाय को ना लेने के लिए भी कहा जाता है। आगे जानते हैं कि क्या गर्भावस्था में गुड़हल की चाय पीना सुरक्षित होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी में गुड़हल की चाय पीना सुरक्षित होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें


Is Hibiscus Tea Safe During Pregnancy: प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए एक खास समय होती है। लेकिन, इस समय महिला को कई तरह की सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। इस समय महिला को अपनी खानपान की आदतों के साथ ही अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने पड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स और डॉक्टर इस समय कई चीजों को न खाने की सलाह देते हैं। जबकि, कुछ चीजों को डाइट से बाहर किया जाता है। यही वजह है कि पहली बार प्रेग्नेंट होने वाली ज्यादातर महिलाओं को कई चीजों को खाने या न खाने के बारे में असमंजस की स्थिति बनी रहती है। इस लिस्ट में आप गुड़हल की चाय को भी शामिल कर सकते है। इस लेख में प्रेवक कल्प के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर जीएस तोमर से जानते हैं कि क्या प्रेग्नेंसी में गुड़हल की चाय पीना सुरक्षित होता है या नहीं?

क्या गर्भावस्था में हिबिस्कस चाय पीना सुरक्षित है? - Is Hibiscus Tea Good For Pregnant Women?

गुड़हल की चाय, सूखे हुए गुड़हल (Hibiscus) के फूलों से बनाई जाती है और यह अपने चमकीले लाल रंग और हल्के खट्टे स्वाद के लिए जानी जाती है। इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं, जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, आयरन, और एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) आदि। यह चाय सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। आमतौर पर सामान्य व्यक्ति के लिए यह ब्लड प्रेशर, वजन को कंट्रोल करने, पाचन किया में सुधार करने में मदद करती है। लेकिन, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए यह सुरक्षित नहीं मानी जाती है। आगे जानते हैं कि गर्भावस्था में गुड़हल की चाय पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

हार्मोनल असंतुलन

प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में महिलाओं के शरीर में तेजी से हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में गुड़हल की चाय एस्ट्रोजन हार्मोन (Estrogen) के स्तर को प्रभावित कर सकती है। प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव की वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

is-hibiscus-tea-safe-for-pregnancy-in

ब्लड प्रेशर में कमी आना

गुड़हल की चाय से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जाता है। लेकिन, प्रेग्नेंसी के दौरान गुड़हल की चाय से कुछ महिलाओं के ब्लड प्रेशर में कमी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह से महिलाओं को कमजोरी, चक्कर आने जैसे परेशानी हो सकती है।

एलर्जी का जोखिम

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को डाइट के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस समय में गुड़हल की चाय से कुछ महिलाओं को एलर्जी का जोखिम बढ़ सकता है। इसमें महिलाओं को स्किन पर खुजली, रैशेज व घबराहट हो सकती है।

ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित होना

प्रेग्नेंसी में जिन महिलाओं को जेस्टेशनल डायबिटीज (Gestational Diabetes) है, यदि वह गुड़हल की चाय पीती हैं तो उनके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर तेजी से कम हो सकता है। इससे हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) की समस्या हो सकती है।

प्रीटर्म लेबर

गुड़हल की चाय से कुछ महिलाओं के गर्भाशय में संकुचन शुरू हो सकता है। इस स्थिति प्रीटर्म लेबर यानी डिलीवरी का समय पूरा होने से पहले बच्चे पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें एक्सपर्ट से

इन संभावित नुकसान के साथ ही गुड़हल की चाय से एंटीऑक्सीडेंट्स, सूजन में कमी और पाचन क्रिया को सुधार करने में मदद करती है। प्रेग्नेंसी में डाइट में किसी भी तरह करने से पहले एक्सपर्ट और डाक्टर की सलाह लेना आवश्यक है। प्रेग्नेंसी में गुड़हल की चाय से नुकसान होने की संभावना बढ़ सकती है।

Read Next

क्या डायबिटीज में पंचकर्म करवा सकते हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer