Expert

क्या रात का खाना (Dinner) पूरी तरह छोड़ देना सेहत के लिए सही है? जानें एक्सपर्ट से

रात का खाना पूरी तरह छोड़ने से स्वास्थ्य को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, जैसे ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग बढ़ती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रात का खाना (Dinner) पूरी तरह छोड़ देना सेहत के लिए सही है? जानें एक्सपर्ट से


Is It Safe To Avoid Dinner In Hindi: यह बात तो हम सभी जानते हैं कि रात को सोने से दो से तीन घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। लेट नाइट डिनर करने के कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। जैसे खाना हजम नहीं हो पाता है, पाचन क्षमता प्रभावित होती है और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों को भी आपने कहते सुना होगा कि रात के समय से कुछ देर पहले खाना खा लें और इसके बाद हल्की वॉक करें। इससे ओवर ऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। हालांकि, ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो रात का खाना पूरी तरह छोड़ देते हैं। कई लोग अपना वजन कम करने या हेल्थ को बेहतर रखने के लिए इस तरह की डाइट पैटर्न को फॉलो करते हैं। लेकिन, क्या वाकई रात का खाना न खाना या डिनर करना पूरी तरह छोड़ना स्वास्थ्य के लिए सही होता है? इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

क्या रात का खाना पूरी तरह छोड़ देना सेहत के लिए सही है?- Dinner Na Karne Se Kya Hota Hai

is it safe to avoid dinner

किसी भी व्यक्ति को दिन की कोई भी मील मिस नहीं करनी चाहिए। खासकर, डिनर की बात करें, तो इससे हेल्थ को काफी नुकसान हो सकता है। वैसे भी अगर आप रात को डिनर मिस करते हैं, तो इससे सुबह तक आपकी एनर्जी का स्तर डाउन हो सकता है, सेहत पर निगेटिव असर पड़ सकता है और और इम्यूनिटी भी वीक हो सकती है। जो लोग रात का डिनर नहीं करते हैं, उनका ब्लड शुगर का स्तर स्पाइक कर सकता है। इससे उनके हाथ-पांव में कंपकंपनी हो सकती है। यहां तक कि सुबह तक व्यक्ति कमजोर और महसूस कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या रात में खाना न खाना वेट लॉस का हेल्दी तरीका है? जानें एक्सपर्ट से

रात को खाना न खाने के नुकसान- Dinner Na Karne Ke Nuksan

is it safe to avoid dinner

मेटाबॉलिज्म पर असर

रात को डिनर न करने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। इसेस एनर्जी का स्तर लनो हो जाता है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। यही नहीं, मेटाबॉलिज्म का स्तर कम होने की वजह से न्यूट्रिएंट्स का एब्सॉर्प्शन भी कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: रात में खाना न खाने से भी सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें कुछ जरूरी सावधानियां

खाने की क्रेविंग बढ़ सकती है

जब कोई रात का डिनर मिस करने की प्लानिंग करता है, तो अक्सर देर शाम में कुछ स्नैक्स खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। इस दौरान लोग अक्सर अनहेल्दी खा बैठते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है। यह डायबिटीतज के रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पोषक तत्वों की कमी

रात का खाना न खाने की वजह से शरीर में पोषक तत्वों में कमी हो सकती है। असल में दोपहर के बाद जब आप अगली सुबह नाश्ता करते हैं, तो भूखे रहने का समय काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा होने की वजह से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

वजन घटाने के ल‍िए कैसे करें हेल्दी स्नैक्स का चुनाव? एक्‍सपर्ट से जानें 5 तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version