आपने अक्सर कुछ लोगों को गीले बालों में तेल लगाते हुए देखा होगा, लेकिन गीले बालों में तेल लगाना बालों की सेहत के लिए ठीक है? इस सवाल के जबाव के लिए हमने आयुर्वेद और एलोपैथी दोनों के डॉक्टरों से जानने की कोशिश की। हम सभी जानते हैं कि बालों में तेल लगाने के फायदे होते हैं। बालों में तेल लगाने से बालों की सेहत ठीक रहती है, लेकिन इसके साथ ही हमें यह भी जानना होगा कि बालों में तेल कब लगाना चाहिए। कितने समय के लिए लगाना चाहिए। गीले बालों में तेल लगाना क्या वाकई फायदेमंद है, या नुकसानदायक है। आइए डॉक्टर से जानते हैं सच्चाई।
क्या गीले बालों में तेल लगाना चाहिए?
इस सवाल के जवाब में आगरा में डर्मेटॉलोजिस्ट डॉक्टर इशिता राका पंडित और राष्ट्रीय धर्मार्थ सेवा संस्थान के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि गीले बालों में तेल नहीं लगना चाहिए। गीले बालों में तेल लगाने से बालों की जड़़ें कमजोर होती है। डॉ राहुल चतुर्वेदी का मानना है कि गीले बालों में तेल लगाने पर तेल और पानी दोनों साथ मिलते हैं जिस वजह से बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और बाल झड़ते हैं।
डैंड्रफ
डॉक्टर्स का मानना है कि गीले बालों में तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। क्योंकि तेल और पानी एक साथ मिलता है जिससे स्कैल्प पर डैंड्रफ होने लगता है। डैंड्रफ होने की परेशानी बढ़ जाती है।
बदबू
जो लोग नहाने के तुरंत बाद बालों में तेल लगा लेते हैं, उनके बालों से बदबू आने लगती है। अगर वे रोज बाल नहीं धोते हैं तो यह बदबू की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए नहाने के तुरंत बाद गीले बालों में तेल न लगाएं।
धूल मिट्टी का चिपक जाना
आपने अक्सर देखा होगा कि जो लोग गीले बालों में तेल लगा लेते हैं उनके बाल एक ही जगह चिपक जाते हैं। फ्लफी नहीं रहते। ऐसे में जब ये लोग घर से बाहर जाते हैं तो उनके बालों में धूल-मिट्टी चिपक जाती है। जिससे बाल गंदे दिखने लगते हैं। ऐसे में इन लोगों को रोजाना बाल धोना अनिवार्य हो जाता है।
इसे भी पढ़ें : बालों पर ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) लगाने के 5 फायदे और लगाने का सही तरीका
क्या गीले बालों में तेल लगाने के फायदे भी हैं?
उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में स्त्री और पुरुष दोनों गीले बालों में तेल लगाते हैं। उन्हें उसके फायदे भी दिखते हैं। दरअसल, गीले बालों में तेल लगाने से इमल्शन बनता है। जिससे इमल्शन से पानी तेल से मिक्स हो जाता है जिससे बाल चिपके रहते हैं। इमल्शन बनने की वजह से स्कैल्प को भी नमी मिलती रहती है और बालों स्मूद बने रहते हैं। जिसकी वजह से बाल हेल्दी रहते हैं।
इसे भी पढ़ें : Best Oil For Hair: बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है? जानें लाइफस्टाइल कोच Luke Coutinho से
क्या है बालों की ऑयलिंग का सही तरीका?
- डर्मेटॉलोजिस्ट डॉ. इशिता राका पंडित का कहना है कि नहाने के तुरंत बाद बालों पर तेल नहीं लगाना चाहिए। तेल हमेशा नहाने से आधा घंटा पहले लगना चाहिए। उसके बाद सिर को धो लें। पूरे दिन सिर में तेल न लगाएं। पूरे दिन तेल लगाने से स्किन संबंधी परेशानियां होती हैं।
- आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि गीले बालों में तुरंत तेल न लगाएँ। बल्कि जब बालों का पानी झड़ जाए तब तेल लगाएं। या जब बाल पूरी तरह से सूख जाएं तब लगाएँ।
- डॉ. राहुल का कहना है कि तेल हमेशा उंगलियों से लगाएँ। इसे हथेली से न लगाएँ। हथेली से तेल रगड़ने से बालों की जड़ कमजोर हो जाती है।
- बालों में तेल हमेशा रात में लगाएं। रात में तेल लगाने से बालों को रात भर सही से पोषण मिल पाता है।
बालों में तेल बालों की सेहत के लिए जरूरी है। पर यह भी जानना जरूरी है कि बालों में तेल कब लगाना चाहिए और कब नहीं। गीले बालों में तेल लगना है या नहीं। बालों की सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि बालों में तेल लगाने का सही तरीका पता हो। इस लेख में बताए गए तरीके से शायद आपको मदद मिलेगी।
Read more Articles on Hair Care in Hindi
Read Next
बालों में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने से हो सकती हैं ये 6 परेशानियां, जानें कंट्रोल करने के तरीके
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version