
Eating Fruits For Dinner Good Or Bad In Hindi: फल सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। कार्बोहाइड्रेट और डाइट्री के साथ ही, कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। यह पचने में आसान होते हैं और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करते हैं। यह शरीर को पोषण प्रदान करते हैं, इम्यूनिटी मजबूत बनाते हैं और कैलोरी में कम होने की वजह से यह वजन घटाने वाले लोगों के लिए भी आदर्श होते हैं। लेकिन फल खाने का सही समय क्या है, किस समय इनका सेवन सेफ होता है या किस समय खाने से अधिकतम लाभ मिलते हैं? इस तरह के सवालों से अक्सर लोग घिरे रहते हैं। खासकर वजन घटाने वाले लोगों को ये सवाल सबसे अधिक परेशान करते हैं। क्योंकि वेट लॉस करने के लिए लोग बहुत से लोग डिनर स्किप करते हैं और इस दौरान सिर्फ फल सब्जियां खाते हैं, जिससे कि वजन घटाने में मदद मिल सके।
लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या वाकई वजन घटाने के लिए डिनर में भोजन के बजाए फल खाना सुरक्षित विकल्प है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। रात के खाने में फल खाना अच्छा होता है या बुरा, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
रात में फल खाना कितना सेफ है- Is it Safe To Eat Just Fruits For Dinner In Hindi
डायटीशियन गरिमा के अनुसार रात के समय फल खाना फायदेमंद नहीं माना जाता है। रात के समय आपको भले ही हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन आपके भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट्स तीनों ही मौजूद होने चाहिए। साथ ही हमेशा यह सलाह दी जाती है, डिनर रात में 8 बजे से पहले कर लें, जिससे कि सोने से पहले भोजन को पचने का समय मिल सकते हैं। लेकिन डिनर में फलों का सेवन आपके पाचन को भी प्रभावित करता है। आयुर्वेद के अनुसार रात में हमारी पाचन अग्नि कमजोर होती है, जो भोजन के पाचन में बहुत अहम भूमिका निभाती है। लेकिन जब आप रात में फलों का सेवन करते हैं, तो यह आपकी पाचन अग्नि को और भी मंद करता है, जिससे पाचन बाधित होता है और पेट संबंधी समस्याएं देखने को मिलती हैं।
इसे भी पढें: रोज सुबह खाएं शहद में भीगे बादाम, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आपको डिनर या भोजन से 1 घंटा पहले और बाद में फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा भोजन के साथ में भी आपको फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। फल खाने का सबसे अच्छा समय हमेशा दिन की 2 बड़े भोजन के बीच होता है। आप ब्रेकफास्ट से लंच और लंच से डिनर के बीज में स्नैक्स के तौर पर फलों का सेवन कर सकते हैं, इससे सेहत को जबरदस्त लाभ भी मिलते हैं।
इसे भी पढें: एंटीबायोटिक दवाओं के साथ क्या खाएं और क्या नहीं? जानें डायटीशियन से
क्या रात के खाने में सिर्फ फल खा सकते हैं- Is it okay to eat only fruits for dinner in hindi
डायटीशियन गरिमा के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। चाहे फिर वो सेहतमंद रहने के लिए हो या वजन घटाने के लिए, आपको रात में सिर्फ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसा कि हम ऊपर जिक्र कर चुके हैं रात के खाने में कार्ब्स, प्रोटीन और फाइबर का संयोजन जरूर होना चाहिए। अगर आप लक्ष्य वजन घटाना है तो आप भले ही भोजन कम या हल्का कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ फलों का सेवन करना को कोई सुरक्षित विकल्प नहीं हैं। इसके अलावा रात में फल खाने से कुछ लोगों में नींद से जुड़ी समस्याएं देखने को भी मिल सकती हैं।
इसलिए बेहतर है कि आप फलों का सेवन दिन में लंच से 2 घंटे पहले या शाम को स्नैक्स के रूप में करें। यह पूरी तरह सुरक्षित भी है और इनके स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने का बेहतर तरीका भी।
All Image Source: Freepik