
Almonds Soaked In Honey Benefits: शहद और बादाम का सेवन साथ में तो हम सभी करते हैं। यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद और बादाम दोनों सुपर फूड्स हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हैं। कुछ लोग सुबह खाली पेट पानी में भीगे बादाम खाना पसंद करते हैं, वहीं शहद का प्रयोग अपनी चाय, गर्म पानी या अन्य पकवानों में मिठास जोड़ने के लिए करते हैं। इनका साथ में सेवन भी बहुत आम है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आप जानते हैं बादाम और शहद को सिर्फ साथ में ही नहीं, बल्कि आप शहद में भिगोकर भी बादाम का सेवन कर सकते हैं। साथ ही ऐसा करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है।
इस प्रक्रिया से बादाम में मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स नष्ट हो जाते हैं, साथ ही बादाम पचने में भी आसान हो जाते हैं। जिससे आपको इनका पूर्ण लाभ मिल पाता है। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि शहद में बादाम भिगोकर खाने से क्या फायदे मिलते हैं, साथ ही शहद में बादाम भिगोकर कैसे खाएं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको शहद में बादाम भिगोने का तरीके, साथ ही इसके 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं।
शहद में भीगे बादाम सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होते हैं- Almonds Soaked In Honey Health Benefits In Hindi
डायटीशियन गरिमा के अनुसार शहद और बादाम दोनों में ही पोषण से भरपूर होते हैं, इनमें संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी कई विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, साथ से कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं। आयुर्वेद में शहद को अमृत के समान माना जाता है। क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा अमिनो एसिड, जिंक, आयरन आदि की भी प्रचुर मात्रा होती है। वहीं बादाम की बात करें तो यह एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3,6, विटामिन ई, बी, प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्रोत है। जिससे शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
शहद में बादाम भिगोकर खाने के फायदे- Almonds Soaked In Honey Benefits In Hindi
1. शरीर में लाए एनर्जी
सुबह खाली पेट शहद में भीगे बादाम का सेवन करने से आपको एनर्जेटिक महसूस होता है। यह पूरा दिन आपको एनर्जेटिक रहने में महसूस करता है। आप चाहें तो इसे ब्रेकफास्ट में अपने ओट्स या स्मूदी में भी शामिल करके खा सकते हैं। इससे भी आपको ऊर्जावान रहने में बहुत मदद मिलेगी।
इसे भी पढें: एंटीबायोटिक दवाओं के साथ क्या खाएं और क्या नहीं? जानें डायटीशियन से
2. पाचन होगा दुरुस्त
यह कॉम्बिनेशन आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्व आपको आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने और पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं।
3. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी है
त्वचा और बालों की कई समस्याओं को दूर करने में भी शहद और बादाम बहुत लाभकारी हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और जरूरी पोषण आपकी त्वचा और बालों को अंदर से पोषण प्रदान करते हैं। टॉक्सिन्स को नष्ट करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं।
4. मस्तिष्क के लिए लाभकारी है
ओमेगा-3, 6 फैटी एसिड मस्तिष्क की बेहतर फंक्शन में मदद करता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स मस्तिष्क की कोशिकाओं नुकसान से बचाता है। शहद और बादाम सूजन से लड़ने में भी मदद करते हैं। दिमाग को तेज करते हैं और संज्ञानात्मक क्षमता में भी सुधार करता हैं।
इसे भी पढें: पीरियड्स रेगुलर करने के लिए महिलाएं खाएं ये 5 फूड्स, जानें क्यों जरूरी है हेल्दी मेंस्ट्रुअल साइकिल
5. वजन कम करने में मिलती है मदद
पाचन में सुधार करने के साथ ही यह कॉम्बिनेशन मेटाबॉलिज्म में भी सुधार करता है, साथ ही इससे जुड़ी समस्याएं दूर करता है। इससे आपको अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
इन सभी स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए बस आपको रात में सोने से पहले 2 चम्मच शहद में 4-5 बादाम को भिगोकर रख देना है, फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना है।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version