Importance Of Healthy Menstrual Cycle: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स आते हैं। हालांकि प्रत्येक महिला का मासिक धर्म चक्र अलग-अलग हो सकता है। आमतौर पर किसी महिला का मेंस्ट्रुअल साइकिल 22 दिन से लेकर 28 दिनों के बीच होता है। लेकिन आजकल हम देखते हैं, बहुत ही महिलाएं समय पर पीरियड्स न आने या देर से आने की समस्या का सामना कर रही हैं। इसके लिए हार्मोनल असंतुलन से लेकर, कुछ मेडिकल कंडीशन तक कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ महिलाओं के साथ यह भी देखने को मिलता है कि उन्हें पीरियड्स तो समय पर हो जाते हैं, लेकिन इस दौरान गंभीर ऐंठन, ब्लड फ्लो सामान्य कम या अधिक देखने को मिलता है और ब्लड निकलते समय काफी दर्द भी महसूस होता है। यह दर्शाता है कि आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल स्वस्थ नहीं है।
मेंस्ट्रुअल साइकिल का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ आपके ओवुलेशन के लिए ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य में भी कई तरह से भूमिका निभाता है। अगर आप भी उपरोक्त समस्या का सामना करती हैं, तो इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। अपने डॉक्टर से परामर्श और डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करके आप अपनी मेंस्ट्रुअल हेल्थ में सुधार कर सकती हैं। मेंस्ट्रुअल साइकिल स्वस्थ होना क्यों जरूरी है और इसे स्वस्थ रखने के लिए आप क्या खा सकती हैं, इसके बारे में डायटीशन मनप्रीत कालरा ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में विस्तार से बताया है। तो चलिए जानते हैं....
स्वस्थ मेंस्ट्रुअल साइकिल क्यों जरूरी है- Importance Of Healthy Menstrual Cycle In Hindi
1. स्वस्थ मस्तिष्क और अनुभूति के लिए: मासिक धर्म चक्र महिलाओं में अवसाद, स्ट्रोक और चिंता की संवेदनशीलता को प्रभावित करता है।
1. योनि स्वास्थ्य के लिए: मासिक धर्म योनि के पीएच स्तर को प्रभावित करता है
3. हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए: मासिक धर्म चक्र एस्ट्रोजन के स्तर को प्रभावित करता है जो हड्डी और जोड़ों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
4. हृदय स्वास्थ्य के लिए: मासिक धर्म चक्र एस्ट्रोजन के स्तर को प्रभावित करता है जो हमारे दिल की रक्षा करता है और नुकसान से बचाता है।
5. बेहतर नींद के लिए: मासिक धर्म चक्र मेलाटोनिन के स्तर को प्रभावित करता है जो नींद को प्रेरित करता है।
इसे भी पढें: नारियल तेल से चेहरे के काले धब्बे कैसे हटाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे मिलेंगी ग्लोइंग स्किन
View this post on Instagram
स्वस्थ मेंस्ट्रुअल साइकिल के लिए फूड्स- Foods To Eat For Healthy Menstrual Cycle In Hindi
1. सीलोन दालचीनी
यह ब्लड ग्लूकोज लेवल में सुधार करती है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं।
2. मुनक्का
यह एक बेहतरीन ब्लड प्यूरीफायर है। यह रक्त साफ करने के साथ ही पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो को सामान्य रखता है।
3. केला
यह पीरियड्स के दौरान गंभीर ऐंठन से राहत प्रदान करता है, साथ ही ब्लड फ्लो में भी सुधार करता है।
4. कोकोआ
यह मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जिससे यह मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स से राहत प्रदान करता है।
इसे भी पढें: बेसन से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 3 तरीके, जिनसे साफ होगी त्वचा की गंदगी
5. अलसी के बीज
यह ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जिससे यह लिपिड प्रोफाइल को रेगुलेट करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद करते हैं।
All Image Source: Freepik