Expert

सर्दियों में गट हेल्थ के लिए बेस्ट हैं ये 5 फूड्स, जानें इसके बारे में

Food for Good Gut Health: सर्दियों में होने वाली बीमारियां खराब पाचन की वजह से होती है। पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में गट हेल्थ के लिए बेस्ट हैं ये 5 फूड्स, जानें इसके बारे में


Winter Food for Good Health: सर्दियों का मौसम शरीर के लिए बहुत नाजुक होता है। सर्द हवाओं के कारण लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिसकी वजह से लोग बीमार पड़ते हैं। सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए और बीमारियों को दूर रखने के लिए खास तरह के सुपरफूड का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर को होने वाली 10 में 8 बीमारियां बुरे पाचन यानि की बैड गट हेल्थ की वजह से होती है।

गट हेल्थ अच्छी हो तो इंसान कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिल सकती है। डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल का कहना है कि सर्दियों के मौसम में हेल्दी फूड्स का सेवन करके बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। नमामी अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और सर्दियों में मौसम में डाइट में कौन सी चीजें शामिल करनी चाहिए इसके बारे में बताया है। 

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में खाएं कच्चा आंवला, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

 

सर्दियों में खानी चाहिए ये 5 चीजें - 5 Things Should be Eaten in Winter

1. घी
2. गजक
3. पिन्नी
4. मक्के के रोटी और सरसों का साग
5. मौसमी सब्जियां

आइए जानते हैं सर्दियों में इन चीजों को डाइट में शामिल करने के फायदों के बारे में।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nmami (@nmamiagarwal)

घी 

घी में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में घी का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान होती है। नमामी अग्रवाल के मुताबिक सर्दियों के मौसम में रोजाना घी खाने से जोड़ों के दर्द से भी राहत पाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में वजन घटाने के लिए खाएं किन्नू, जानें सेवन का तरीका

पिन्नी

पिन्नी को भी बहुत ही हेल्दी स्नैक्स माना जाता है। कई सारे नट्स, गुड़ और गेहूं के आटे से बनी पन्नी में पर्याप्त मात्रा में आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। पिन्नी प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स माना जाता है। सर्दियों में पिन्नी का सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलती है।

गजक

तिल, गुड़ और मूंगफली को मिलाकर बनाई जाने वाली गजक कैल्शियम और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन का अच्छा सोर्स मानी जाती है। सर्दियों के मौसम में गजक का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। गजक का सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।

मक्के के रोटी और सरसों का साग

मक्के की रोटी और सरसों के साग में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। सरसों के साग में मैग्नीशियम और सेलेनियम पाया जाता है, जो गठिया के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। वहीं मक्के की रोटी के पोषक तत्व शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं।

Pic Credit: Freepik.com

 

Read Next

Kaju Kishmish Badam: सर्दियों में रोज एक साथ खाएं काजू, किशमिश और बादाम, मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version