प्रेग्नेंसी एक नाजुक दौर होता है। इससे संबंधित कई सवाल होने वाली मां को परेशान करते हैं। एक सवाल जो ज्यादातार महिलाओं के मन में आता है वह यह है कि प्रेग्नेंसी से पहले और उस दौरान कैसी डाइट लेनी चाहिए? गूगल पर हमें यह सवाल भी मिला कि क्या प्रेग्नेंसी की प्लानिंग के दौरान शाकाहारी डाइट को अपनाना चाहिए? यह सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि बहुत से लोग शाकाहारी डाइट की ओर रुख कर रहे हैं बल्कि कुछ तो वीगन यानी प्लांट-बेस्ड डाइट की ओर बढ़ रहे हैं। मांसाहारी भोजन के साथ अक्सर बीमारियों का जोखिम जुड़ा हुआ होता है ऐसे में यह जानना जरूरी है कि प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान शाकाहारी डाइट लेना जरूरी है या नहीं? इस सवाल का जवाब हम आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
प्रेग्नेंसी प्लानिंग में शाकाहारी डाइट अपनाना जरूरी नहीं है: Nutritionist Neha Sinha

Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान शाकाहारी डाइट को अपनाना जरूरी नहीं है। हालांकि शाकाहारी भोजन प्रेग्नेंसी में फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप नॉन-वेजिटेरियन डाइट को प्राथमिकता देती हैं, तो भी कोई परेशानी नहीं है। प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान शरीर को सही पोषक तत्व जैसे फोलिक एसिड, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी, विटामिन-बी12, आयोडीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स वगैरह चाहिए होते हैं। ऐसे में इस बात से खास फर्क नहीं पड़ता कि इन पोषक तत्वों का स्रोत प्लांट-बेस्ड है या एनिमल-बेस्ड है, केवल सेहत अच्छी रहनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Pregnancy Weight Gain: कम या ज्यादा नहीं, सही वजन बढ़ना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट्स से जानें
प्रेग्नेंसी में फायदेमंद है शाकाहारी डाइट: स्टडी
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, प्रेग्नेंसी की प्लानिंग के दौरान शाकाहारी या वीगन लाइफस्टाइल अपनाने के कई फायदे होते हैं। किडनी डिजीज से जूझ रही महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी में शाकाहारी डाइट लेना फायदेमंद होता है क्योंकि नॉन-वेज विकल्पों के मुकाबले प्लांट-बेस्ड प्रोटीन स्रोत संतुलित होता है। अमेरिकन डायटेटिक एसोसिएशन के अनुसार, अच्छी तरह से प्लान की गई शाकाहारी डाइट भी प्रेग्नेंसी में महिलाओं को उचित पोषण देती है। वहीं इसके विपरीत, जर्मन न्यूट्रिशन सोसाइटी मानती है कि गर्भावस्था में महिलाओं को पोषक तत्वों की कमी से बचने के लिए वीगन या शाकाहारी डाइट पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
निष्कर्ष:
प्रेग्नेंसी की प्लानिंग के दौरान शाकाहारी डाइट अपनाना जरूरी नहीं है लेकिन शाकाहारी या वीगन डाइट को फॉलो करेंगी, तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी से बचें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही डाइट प्लान फॉलो करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 12, 2026 18:27 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jan 12, 2026 18:27 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha