Fact Checked

Fact Check: क्या वाकई पीरियड्स के दौरान नहाना नहीं चाहिए? डॉक्टर से जानें इसकी सच्चाई

Is It Harmful To Take Bath During Periods: ऐसा कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान नहाने से ब्लड फ्लो खराब होता है, डॉक्टर से जाननें इसकी सच्चाई।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Mar 09, 2023 18:30 IST
Fact Check: क्या वाकई पीरियड्स के दौरान नहाना नहीं चाहिए? डॉक्टर से जानें इसकी सच्चाई

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Is It Harmful To Take Bath During Periods: पीरियड्स को लेकर आज भी लोगों में जागरूकता की कमी है। इससे जुड़ी तमाम बातें कहीं जाती हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि सब सही हों। हमारे देश में आज भी पीरियड को लेकर खुलकर बात नहीं की जाती है। ग्रामीण इलाकों में आज भी पीरियड्स आने पर उन्हें कई चीजों को करने से मनाही होती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को रसोई में नहीं जाने देना समेत कई ऐसी रूढ़िवादी चीजें आज भी प्रचलित हैं। पीरियड्स को लेकर यह भी कहा जाता है कि इस दौरान महिलाओं को नहाना नहीं चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि पीरियड्स में नहाने से ब्लड फ्लो गड़बड़ हो सकता है और कई परेशानियां हो सकती हैं। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई पीरियड्स के दौरान महिलाओं को नहाना नहीं चाहिए या ये बात सिर्फ एक मिथ मात्र है?

क्या पीरियड्स में नहाना नहीं चाहिए?- Menstruating Woman Should Not Take Bath Know Facts in Hindi

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को हाइजीन या साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान साफ-सफाई का उचित ध्यान न रखने से आपको संक्रमण समेत कई परेशानियों का खतरा रहता है। लेकिन पीरियड्स के दौरान नहाने और साफ-सफाई से जुड़ी कई बातें प्रचलित हैं, जिन पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। पीरियड्स में नहाने को लेकर कहा जाता है कि इस दौरान नहाने की वजह से आपको ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है और आपके शरीर का ब्लड फ्लो खराब हो सकता है। 

Is It Harmful To Take Bath During Periods

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या गीले बालों में बाहर जाने से आप बीमार पड़ सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

स्टार मैटरनिटी हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय लक्ष्मी कहती हैं कि पीरियड्स के दौरान नहाने को लेकर प्रचलित यह बात मिथक है। पीरियड्स के दौरान न नहाने से आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। हाइजीन को बरकरार रखने के लिए आपको रोजाना जरूर नहाना चाहिए। इस दौरान सही ढंग से साफ-सफाई न करने की वजह से आपको संक्रमण का खतरा रहता है। पीरियड्स के दौरान नहाने से आपको किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्‍या पीरियड्स में टैम्पोन यूज करने से वर्ज‍िन‍िटी खो जाती है? जानें डॉक्‍टर से

पीरियड्स में नहाने के फायदे- Benefits Of Takin Bath During Periods

पीरियड्स में नहाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। पीरियड्स में नहाने से आपको संक्रमण का खतरा नहीं रहता है और आपका मूड भी ठीक रहता है। नहाने से आपका शरीर फ्रेश रहता है और दर्द व तनाव को कम करने में भी बहुत फायदा मिलता है। ब्लीडिंग के कारण वेजाइना से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए भी नहाना बहुत जरूरी होता है। शरीर की मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए भी पीरियड्स में नहाना बहुत जरूरी होता है। 

पीरियड्स में नहाने का सही तरीका

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दिन में एक से दो बार नहाना चाहिए। नहाते समय शरीर की सही ढंग से साफ-सफाई जरूर करें। इसके अलावा प्यूबिक एरिया को सही ढंग से साफ करें। पीरियड्स में ठंडे पानी से नहाने की जगह पर गुनगुने पानी से नहाना ज्यादा फायदेमंद होता है। गुनगुने पानी से नहाने पर आपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द कम होता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer