
Is it good to let your pet sleep with you In Hindi: कई लोग पेट्स को रखना बहुत पसंद करते हैं और बहुत से लोग अपने पेट्स को साथ लेकर सोना पसंद करते हैं या कई बार पेट्स उनके साथ आकर लेट जाते हैं, लेकिन क्या पेट्स को अपने साथ लेकर सोना सही है? ऐसे में आइए मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा के इंटरनल मेडिसिन विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अक्षय चुघ (Dr. Akshay Chugh, Consultant - Internal Medicine, Metro Hospital, Noida) से जानें क्या अपने पालतू जानवर को अपने साथ सोने देना अच्छा है?
क्या अपने पालतू जानवर को अपने साथ सोने देना अच्छा है? - Is It Good To Let Your Pet Sleep With You?
डॉ. अक्षय के अनुसार, अपने पालतू जानवरों के साथ सोना कई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, तो कुछ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में पालतू जानवरों को अपने पास सुलाने से पहले व्यक्ति को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या पालतू जानवरों के साथ समय बिताने से तनाव कम होता है? डॉक्टर से जानें
पालतू जानवरों को साथ सोने देने के फायदे - Benefits Of Letting Pets Sleep With You In Hindi
नींद की गुणवत्ता बढ़ाए
पालतू जानवरों के साथ सोने से कई लोगों का ब्रेन रिलैक्स होता है, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार करने और नींद को रिलैक्स करने में मदद मिलती है। अच्छी और भरपूर नींद लेना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है।
स्ट्रेस को कम करे
कई लोगों को अपने पेट्स यानी पालतू जानवरों के साथ सोने से ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है, जिससे स्ट्रेस और चिंता दूर होती है, जिससे शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। इससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है।
सुरक्षित महसूस कराए
पालतू जानवरों के साथ सोने से लोगों के ब्रेन को रिलैक्स करने और सुरक्षित महसूस कराने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें: पालतू जानवरों से बच्चों को हो सकती हैं कई तरह की एलर्जी, जानें इनके लक्षण और कारण
पालतू जानवरों के साथ सोने के नुकसान - Side Effects Of Sleeping With Pets In Hindi
एलर्जी का खतरा
पालतू जानवरों के साथ सोने से कई बार लोगों की एलर्जी के लक्षणों को बढ़ावा मिल सकता है या कई बार ये एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इसके कारण लोगों को अधिक छींके आने और सिर में दर्द होने और नाक से पानी आने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पालतू जानवरों को बेड रूम में न आने दें।
बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा
कई बार पालतू जानवरों के साथ रहने या सोने के कारण व्यक्ति बैक्टीरियाज के संपर्क में आ जाते हैं। इसके कारण व्यक्ति को बैक्टीरियल इंफेक्शन होने और वायरल होने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कई बार खुले घाव के साथ व्यक्ति के जानवरों के संपर्क में आने के कारण घाव में इंफेक्शन हो सकते हैं।
नींद से जुड़ी समस्या
कई बार पालतू जानवरों के साथ सोने से व्यक्ति को बेचैनी होने, आवाजें होने या शोरगुल होने की समस्या हो सकती है, जिसके कारण व्यक्ति की नींद में खलल पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति ठीक से सो नहीं पाते हैं और इनके कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
निष्कर्ष
पालतू जानवरों के साथ सोना कई लोगों के लिए फायदेमंद तो कुछ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा करने से कई लोगों की नींद की गुणवत्ता को बढ़वा देने, स्ट्रेस को कम करने और सुरक्षित महसूस हो सकता है। इसके अलावा, कई बार पालतू जानवरों के साथ सोने से व्यक्ति को एलर्जी का खतरा होने, बैक्टीरियल इंफेक्शन होने और नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। ऐसे में ध्यान रहे, पालतू जानवरों से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर उनके साथ सोने से बचें और कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 13, 2025 20:17 IST
Published By : Priyanka Sharma