Doctor Verified

घर के अंदर कपड़े सुखाते हैं तो हो जाएं सावधान, डॉक्टर ने बताया- सांस से जुड़ी बीमारियों का बढ़ता है खतरा

Is Drying Clothes Indoors Bad for Your Health : क्या घर के अंदर कपड़े सुखाने से सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं? आइए डॉक्टर से जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
घर के अंदर कपड़े सुखाते हैं तो हो जाएं सावधान, डॉक्टर ने बताया- सांस से जुड़ी बीमारियों का बढ़ता है खतरा


Is Drying Clothes Indoors Bad for Your Health : सर्दियों और बारिश के समय अक्सर लोग कपड़ों को धोने के बाद घर के अंदर ही सुखाते हैं। इससे घर एम् अजीब-सी महक फैल जाती है और घर के अंदर सूखते हुए कपड़े दिखने में भी अच्छे नहीं लगते हैं। आपने कई बार यह भी सुना होगा कि घर के अंदर कपड़े सुखाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। इस कड़ी में अगर हम आपसे कहें कि घर में सूखते इन कपड़ों की वजह से व्यक्ति सांस से जुड़ी समस्या का सामना कर सकता है, तो आपको कैसा लगेगा? जी हां, घर के अंदर कपड़े सुखाने से सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए इस बारे में Manish Itolikar, Consultant Physician, Fortis Hospital Mulund से जानते हैं।

घर के अंदर कपड़े सुखाने से होती है सांस की समस्या?-  Does drying clothes inside the house cause breathing problems

dryingclothes

हां, गीले कपड़ों की वजह से लंग्स इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता  है। दरअसल, गीले कपड़ों की वजह से घरों में नमी बढ़ जाती है और धूल के कण कपड़ों, दीवारों और फर्नीचर पर चिपक जाते हैं। बात दें कि बढ़ती नमी के कारण घर में फफूंद आने लगती है। इससे लंग्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस बात पर कई शोध भी किए गए हैं। इनके मुताबिक, घर के अंदर कपड़े सुखाने से कमरे की नमी 30 प्रतिशत बढ़ जाती है, जिससे एस्परगिलस फ्यूमिगेटस (Aspergillus fumigatus) नाम के कीटाणु और फफूंद पनपने लगती हैं। इन कीटाणुओं की वजह से फेफड़ों में संक्रमण और साइनसाइटिस की समस्या का रिस्क बढ़ाता है। फफूंद की वजह से सांस लेने में दिक्कत और एलर्जी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

एस्परगिलस फ्यूमिगेटस क्या है?- What is Aspergillus Fumigatus

एस्परगिलस फ्यूमिगेटस एक सैप्रोफाइटिक फंगस है। यह फंगस आमतौर पर मिट्टी में पाई जाती है। बता दें कि यह फंगस श्वासन प्रक्रिया (Respiratory Process) को प्रभावित करती है। खासतौर पर सांस नली, साइनस और फेफड़े पर इसका बुरा असर होता है। ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इससे सांस से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा ज्यादा होता है। यही वजह है कि लोगों को घर के अंदर कपड़े सुखाने के लिए मना किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- नाखून में फंगल इंफेक्‍शन दूर करता है एप्‍पल साइडर व‍िनेगर, जानें इस्‍तेमाल का सही तरीका 

घर के अंदर कपड़े सुखाने से होने वाली समस्याओं से कैसे बचें?- How to Avoid Problems Caused by Drying Clothes inside the House

बता दें कि घर के अंदर कपड़े सुखाने की वजह से पनपने वाले कीटाणु इम्यून सिस्टम को कमजोर बना देते हैं। इससे शरीर को कई समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है। जैसे कि अस्थमा, पल्मोनरी फाइब्रोसिस, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) आदि। ये सभी फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं होती हैं, अगर आप इन परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो घर एक अंदर कपड़े न सुखाएं। इसके अलावा, आप कपड़ों को अच्छी तरह निचोड़ने और ड्राई करने के बाद किसी हवादार जगह पर सुखाएं। आपको इन कपड़ों को कुर्सी की जगह पर्दे टांगने वाली रेलिंग पर सुखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Sweat Fungus: पसीने के कारण फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जल्द मिलेगा आराम

कुल मिलाकर, घर के अंदर कपड़े सुखाने की आदत आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। आपको इससे बचाव के लिए घर के अंदर बंद कमरों या बैडरूम में कपड़े सुखाने से बचना चाहिए। इससे सांस से जुड़ी समस्याओं का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

Read Next

ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में प्रोटीन का है अहम रोल, जानिए कैसे रखें हड्डियां हेल्दी

Disclaimer