Doctor Verified

क्या लौंग का तेल बच्चों के लिए सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट से

Is Clove Essential Oil Safe For Children In Hindi: लौंग का तेल बच्चों के लिए सेफ नहीं माना जाता है। खासकर, छोटे बच्चों को इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या लौंग का तेल बच्चों के लिए सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट से


Is Clove Essential Oil Safe For Kids In Hindi: लौंग का तेल कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से दांतों के दर्द से राहत मिलती है, सामान्य दर्द से छुटकारा मिल सकता है और ओवर ऑल हेल्थ में भी यह फायदेमंद होता है। तो क्या हम लौंग के तेल को बच्चों के लिए भी फायदेमंद मान सकते हैं। यह इसलिए भी जानना जरूरी है क्योंकि कई नई माताएं अपने नन्हे शिशु की मालिश के लिए लौंग के तेल का उपयोग करना चाहती हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या छोटे बच्चों के लिए इसे फायदेमंद माना जा सकता है या यह नुकसानदायक होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने ग्रेटर नॉएडा स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में Sr. Consultant - Paediatrics डॉ. अर्चना यादव और  राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

क्या लौंग का तेल बच्चों के लिए सेफ होता है?- Is Clove Essential Oil Safe For Children In Hindi

लौंग का तेल बच्चों के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। खासकर, 2 साल से कम उम्र के बच्चों पर लौग का तेल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हालांकि, बाहरी तौर पर इसका उपयोग करना सुरिक्षत होता है। लेकिन, गर्मी के दिनों में बच्चों की स्किन पर लौंग का तेल लगाया जाना बिल्कुल सही नहीं होता है। इससे कई संभावित नुकसान हो सकते हैं। आपको बता दें कि बच्चे बहुत कमजोर होते हैं, ऐसे में उनका नन्हा शरीर लौंग के प्रभाव को झेल नहीं पाता है।

इसे भी पढ़ें: शिशुओं पर नहीं करना इन तेलों का इस्तेमाल, जानें डॉक्टर की राय

बच्चों के लिए लौंग के तेल के नुकसान

स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं

बच्चों को लौंग के तेल का इस्तेमाल कभी भी खाने के लिए नहीं करना चाहिए। इससे कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। एक्सपर्ट की मानें, तो लौंग के तेल में ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इससे मिर्गी के दौरे पड़ सकते हैं, लिवर डैमेज हो सकता है और शरीर में फ्लूइड इंबैलेंस का रिस्क भी बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या त्वचा पर लौंग का तेल लगाना सही है? डॉक्टर से जानें

स्किन इरिटेशन हो सकती है

आमतौर पर कई लोग बच्चों के बॉडी मसाज के तौर पर लौंग के तेल का उपयो करते हैं। हालांकि, इसे सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, गर्मी के दिनों में इस तेल का उपयोग करना बिल्कुल सही नहीं होता है। साथ ही, लगातार और लंबे समय तक इस तेल का उपयोग करने से स्किन इरिटेशन और रैशेज हो सकते हैं। ध्यान रखें कि हर बच्चे की बॉडी अलग होती है, इसलिए लौंग के तेल का प्रभाव भी अलग-अलग हो सकता है।

असुरक्षित है

2 साल से कम उम्र के बच्चों पर लौंग के तेल का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उनका शरीर नाजुक होता है, जिससे लौंग के साइड इफेक्ट तेजी से उन पर नजर आने लगते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अगर बच्चों के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल करना है, तो इसे डाइल्यूट किया जाना जरूरी होता है। लौंग का तेल बहुत कम मात्रा में ही लेना चाहिए। इसके अलावा, जब भी इसका उपयोग करें, हमेशा एक्सपर्ट की सलाह ले लें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या बच्चों पर लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं?

    लौंग का तेल दांतों पर लगाया जा सकता है। इससे दांतों का दर्द दूर होता है। लेकिन, जहां तक बच्चों के लिए लौंग के तेल के इस्तेमाल की बात है, तो यह उनके लिए सही विकल्प नहीं है। खासकर, दो साल से कम उम्र के बच्चों पर लौंग का तेल बिल्कुल यूज नहीं करना चाहिए।
  • लौंग के तेल के क्या नुकसान हैं?

    लौंग के तेल से स्किन इरिटेशन हो सकती है और भी कई अन्य दिक्कतें हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए।
  • क्या लौंग का तेल बच्चों के लिए जहरीला है?

    बच्चों के लिए लौंग का तेल नुकसानदायक होता है। उन्हें कभी भी लौंग का तेल ओरली नहीं लेना चाहिए। इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और नर्वस सिस्टम पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

 

 

 

Read Next

बच्चों को ऑटोइम्यून रोग के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इस समस्या के लक्षण

Disclaimer