Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेस्ट में दर्द सामान्य होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट पेन हो सकता है। आगे जानते हैं इसके कारण और बचाव के उपाय।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेस्ट में दर्द सामान्य होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय


प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, गर्भधारण करने के बाद महिलाओं को शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं। इन बदलावों में महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होती हैं। जो महिलाएं पहली बार गर्भधारण करती हैं, उनके लिए प्रेग्नेंसी बेहद मुश्किल भरा समय हो सकता है। इस दौरान महिलाओं को स्तनों में दर्द रहता है। कुछ महिलाएं इस समस्या में घबरा जाती हैं। लेकिन, डॉक्टरों के अनुसार यह एक सामान्य अवस्था है, जो प्रेग्नेंसी के शुरुआती समय में महिलाओं को महसूस हो सकती हैं। मणिपाल अस्पताल खराडी पुणे की ऑब्सटेट्रिक्स और गायनोकॉलोजी कंसलटेंट डॉ. रुशाली जाधव से जानते हैं प्रेग्नेंसी में महिलाओं को ब्रेस्ट पेन होता है? 

प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट पेन होने के कारण - Causes Of Breast Pain In Hindi 

हार्मोनल बदलाव

प्रेग्नेंसी में भ्रूण के विकास के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव तेजी से होने लगते हैं। इन बदलावों में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इन हार्मोन के स्तर में बढ़ोतरी के कारण ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है, जिससे स्तनों में सूजन और दर्द होने लगता है। प्रेग्नेंसी के अंतिम दौर में स्तन ब्रेस्ट फिडिंग के लिए तैयार हो रहे होते हैं, ऐसे में ब्रेस्ट में संवेदनशीलता बढ़ जाती है। जिसकी वजह से स्तनों में दर्द होने लगता है। 

गर्भावस्था में ब्रेस्ट पेन क्यों होता है?  

ब्रेस्ट पेन को मास्टाल्जिया भी कहा जाता है, प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट पेन होना एक आम समसया है। प्रेग्नेंसी के दौरान करीब 70 फीसदी महिलाओ को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में ब्रेस्ट पेन हो सकता है। जबकि, यह पेन तीसरी तिमाही में भी महिलाओं की समस्या का मुख्य कारण बन सकता है।

breast pain during pregnancy

प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट पेन के प्रकार - Type Of Breast Pain During Pregnancy In Hindi

  • एक पैर्टन में दर्द होना (Cyclical Breast Pain) : इस प्रकार में ब्रेस्ट पेन पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द की तरह होता है। इस दौरान ब्रेस्ट पेन एक पैर्टन में हो सकता है। 
  • बिना पैर्टन के दर्द होना (Non-Cyclical Breast Pain) : इस प्रकार में ब्रेस्ट पेन किसी भी पैटर्न में नहीं होता है। ऐसे में ब्रेस्ट पेन किसी भी समय हो सकता है।यह महिलाओं के हार्मोन बदलाव और ब्लड सर्कुलेशन पर निर्भर करता है। 

गर्भावस्था के दौरान ब्रेस्ट पेन को कैसे कम करें - How To Manage Breast Pain During Pregnancy In Hindi 

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले ब्रेस्ट पेन को कम करने के लिए आप कई उपायों को अपना सकते हैं। आगे जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

  • सपोर्टिव ब्रा पहनें: अच्छी फिटिंग वाली, सपोर्टिव ब्रा पहनने से ब्रेस्ट को सपोर्ट मिलता है और उनका दर्द कम होता है। चौड़ी पट्टियों और एक्सट्रा सपोर्ट वाली मैटरनिटी ब्रा प्रेग्नेंसी के दौरान विशेष रूप से फायदेमंद होती हैं।
  • गर्म पानी से सिकाई : प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट पेन को कम करने के लिए आप गर्म पानी से सिकाई कर सकते हैं। इससे दर्द में आराम मिलता है। कुछ महिलाएं इस दौरान ठंडी सिकाई से भी अपने दर्द को कम कर सकती हैं।
  • हल्की मालिश करें : ब्रेस्ट की हल्की मालिश ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। इससे ब्रेस्ट पेन में आराम मिलता है। हालांकि, मालिश के दौरान ज्यादा दबाव से ब्रेस्ट में पेन अधिक हो सकता है। 
  • कैफीन से दूर रहें : प्रेग्नेंसी में कैफीन का सेवन कम करने से महिलाओं को ब्रेस्ट पेन में आराम मिलता है। कैफीन हार्मोन बदलाव को प्रभावित करती है, जिससे ब्रेस्ट पेन बढ़ सकता है। 
  • पर्याप्त नींद लें : प्रेग्नेंसी में हार्मोन को नियंत्रित करने करने के लिए महिलाओं को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। अगर, ब्रेस्ट पेन अधिक है, तो आप स्तनों के नीचे तकिए का उपयोग कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेस लेने से बच्चे की मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है? जानें डॉक्टर की राय

प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट पेन अधिक हो रहा हो, तो इस समस्या को अनदेखा न करें। ब्रेस्ट में गांठ या लालिमा होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह करें। डॉक्टर ब्रेस्ट पेन के सही कारणों का पता लगाकर उसका इलाज शुरु करते हैं। 

Read Next

प्रेग्नेंसी ही नहीं डिलीवरी के बाद भी बन सकती है गैस, जानें इसके कारण और राहत पाने के उपाय

Disclaimer