अनियमित नींद की आदत बन सकती है आंतों में खराब बैक्टीरिया का कारण : रिसर्च

हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक अनियमित नींद लेने की आदत आंतों में खराब बैक्टीरिया का कारण बन सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अनियमित नींद की आदत बन सकती है आंतों में खराब बैक्टीरिया का कारण : रिसर्च


खराब नींद स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बनती है। कम या फिर खराब नींद आंतों को भी प्रभावित कर सकती है। हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक अनियमित नींद लेने की आदत आंतों में खराब बैक्टीरिया का कारण बन सकती है। ऐसे में पेट और आंतों में रोगाणु हो सकते हैं, जो सेहत को अन्य तरीकों से भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन द्वारा की गई इस रिसर्च के मुताबिक सोने की सही आदत या फिर अनियमित नींद लेने से गट बैक्टीरिया को प्रभावित कर सकती है। 

अनियमित नींद सेहत के लिए नुकसानदायक 

डॉ. वेंड्री हॉल, वरिष्ट लेखक, किंग्स कॉलेज, लंदन के मुताबिक सोने के पैटर्न से गट बैक्टीरिया का पता लगाने की यह पहली रिसर्च है। लंबे समय तक काम करना या फिर सोने की आदत ठीक नहीं होना हार्ट से जुड़ी समस्याओं का कारण बनने के साथ-साथ डायबिटीज और वजन बढ़ने भी बढ़ सकता है। इससे पहले भी यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक स्टडी की मानें तो वीकेंड पर ज्यादा देर तक सोने से आंतों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ज्यादा सोने से भी गट में हानिकारक बैक्टीरिया जम सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - Research: नींद की कमी से मां और बच्चे की सेहत पर पड़ता है बुरा असर, जानें अच्छी नींद लेने के उपाय

गट में हेल्दी बैक्टीरिया कैसे बढ़ाएं? 

गट में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए फल और सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली आदि खाएं। इसके लिए आप प्रीबायोटिक या फिर फर्मेंटेड फूड भी खा सकते हैं। ऐसे में साबूत अनाज खाना भी लाभकारी होता है। दरअसल, इसमें कार्ब्स होते हैं, जो शरीर में जाकर आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। 

अच्छी नींद लेने की टिप्स 

अच्छी नींद लेना आपकी आंतों के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। अच्छी नींद लेने के लिए सोने से कुछ देर पहले मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल बंद कर दें। सोने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें। अच्छी नींद के लिए एक्सरसाइज करें। आप चाहें तो शाम को मेडिटेशन या योग कर सकते हैं, इससे नींद की गुणवत्ता बढ़ती है। रात में सोने से पहले ज्यादा सोच-विचार करने से बचें।

Read Next

डॉ.मनसुख मांडविया: नकली प्रोटीन और सप्लीमेंट्स की बिक्री के बढ़ रहे मामले, खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version